फिंगेश्वर में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराया मेटाडोर, ड्राइवर घायल, बुलडोजर से निकाला गया ड्राइवर, नवापारा में बेकाबू ट्रक, चालक फरार

High speed wreaks havoc in Fingeshwar, Metador collides with tree, driver injured, driver taken out with bulldozer, truck out of control in Navapara, driver absconding

फिंगेश्वर में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराया मेटाडोर, ड्राइवर घायल, बुलडोजर से निकाला गया ड्राइवर, नवापारा में बेकाबू ट्रक, चालक फरार

फिंगेश्वर में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराया मेटाडोर, ड्राइवर घायल, बुलडोजर से निकाला गया ड्राइवर

गरियाबंद/फिंगेश्वर : छत्तीसगढ़ के फिंगेश्वर-कुंडेल मार्ग पर आज सुबह तेज रफ्तार मेटाडोर पेड़ से जा टकराया. हादसा इतना भीषण था कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर मेटाडोर में फंस गया. घटना बाबाकुटी के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक धान लोडिंग के लिए कुंडेल जा रहा मेटाडोर के चालक मुकेश निषाद वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और कूपी के पास गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और ड्राइवर मुकेश निषाद कैबिन में बुरी तरह फंस गया.
कुछ ही मिनटों में घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. लोग दौड़कर पहुंचे. लेकिन मेटाडोर की हालत ऐसी नहीं थी कि हाथ से कुछ किया जा सके. खबर मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और बुलडोजर मंगवाया गया। मशीन से वाहन के परखच्चे उखाड़कर ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला गया. बुरी तरह घायल ड्राइवर को तत्काल इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया.
पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और ड्राइवर की एकाग्रता में कमी को हादसे का कारण माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण की पुष्टि करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

नवापारा में बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर

नवापारा : रस्य्पुर जिलेके नवापारा में ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं साइकिल सवार की जान बाल-बाल बची. तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान की ओर बढ़ा लेकिन दुकान के सामने बोरिंग से टकराकर रुक गया. जिससे की एक बड़ा हादसा टल गया. दुकान के भीतर मलिक समेत का स्टाफ मौजूद थे. ये घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा के चंपारण चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर साइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में साइकिल सवार ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. घटना में साइकिल बुरी तरह चकनाचूर हो गई.
साइकिल को टक्कर मारने के बाद ट्रक सामने बोरिंग से जा टकराया. जिससे ट्रक की गति कम हो गई और वह बोरिंग के ठीक सामने स्थित एक दुकान के सामने रुक गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. दुकान के अंदर संचालक और कर्मचारी मौजूद थे. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB