कोल्डड्रिंक में जहर देकर 3 बच्चों की ले ली जान, गर्भवती पत्नी को पिलाकर खुद भी पी लिया, दोनों की हालत नाजुक, अफेयर के शक में वारदात
Killed 3 children by poisoning cold drink, made pregnant wife drink it and drank it himself, both are in critical condition, incident happened due to suspicion of affair
कांकेर/पखांजूर : जिन मां-बाप ने बच्चो को जन्म दिया. उन्ही माता-पिता के विवाद ने अपने बच्चो को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. पारिवारिक विवाद और अफेयर के शक में वारदात की आशंका है. पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव का है.
पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कोलड्रिंक के बोतल में जहर मिलाकर पति देवेंद्र बैरागी उम्र 40 साल अपनी पत्नी नमिता बैरागी उम्र 35 साल समेत तीन बच्चो को पिला दिया. कोलड्रिंक पीते ही कुछ समय बाद ज़ब धीरे-धीरे बच्चे अचेत होने लगे तो मां ने चिल्लाना शुरु किया। और आसपास के लोग इकठा होते तक पति-पत्नी खुद गिर पड़े. तब तक तीनो बच्चे मौत की नींद सो चुके थे.
आसपास के ग्रामीणों ने पति-पत्नी को सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है की तीनो बच्चो की मां गर्भवती है. जहां पति-पत्नी की हालत नाजुक है. लेकिन इस हादसे से तीन बच्चो की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवार में अफेयर को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद पति ने पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला किया.
घटना की जानकारी होते ही एडिशनल एसपी राकेश कुर्रे, एसडीओपी रवि कुजूर समेत परतापुर पुलिस का अमला घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच कर रही है. घटना की तफ्तीस करने के लिए फारेंसिक टीम भी घटना स्थल पर है. इस घटना ने पुरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



