तेज रफ्तार ट्रक को अनियंत्रित बाइक सवार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, CCTV कैमरे से हुआ खुलासा, पुलिस कर रही ड्राइवर से पूछताछ
Uncontrolled biker collides with speeding truck, tragic death, CCTV camera reveals, police interrogating driver
बालोद : बालोद जिले के गुरुर नगर से एक बाइक सवार की लापरवाही की वजह से सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. गुरुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फुटेज में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार सीधे ट्रक की तरफ बढ़ रहा था और अनियंत्रित होकर ट्रक में जाकर बीचों बीच टकरा गया.
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
गुरुर थाना पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे की वजह बाइक सवार की लापरवाही और रफ्तार मानी जा रही है. हालांकि पुलिस ट्रक चालक से भी पूछताछ कर रही है. फिलहाल मृत युवक के बारे में पता नहीं चल सका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



