हॉस्टल रुम में फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय नीट स्टूडेंट, आत्महत्या पर परिजनों ने उठाए सवाल, पिता बोले- दोस्त से झगड़ा हुआ वो लड़का फरार
A 20-year-old NEET student was found hanging in his hostel room. Family members questioned the suicide. His father claimed he had a fight with a friend and fled.
कोटा : कोचिंग सिटी कोटा में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की खुदकुशीके बाद, छात्र के पिता ने शक जताया है कि राहुल उनके बेटे को परेशान कर रहा था. पिता ने इस मामले में पुलिस से गहराई से जांच करने की मांग की है. दिल्ली के इस छात्र के परिजन गुरुवार, 2 अक्टूबर को कोटा पहुंचे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारियां दीं. जिसके बाद पुलिस नए सिरे से इस बारे में जांच करने में जुट गई है. यह मामला कोटा के विज्ञान नगर का बुधवार का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को छात्र लकी चौधरी उम्र करीब 20 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. छात्र का साल 2025 में किसी भी कोचिंग में एडमिशन नहीं हो सका था. लेकिन वह कोटा में ही रहकर तैयारी कर रहा था. उसके कमरे से मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा नीट के नोटस मिले हैं.
दिल्ली निवासी छात्र की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद उसके परिजन कोटा पहुंचे. मृतक छात्र के पिता दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया है कि उनके बेटे ने अभी कुछ दिन पहले ही 40 हजार रुपये मांगे थे. उसने कहा था कि उसे यह पैसे राहुल को लौटाने हैं. इसके बाद परिजनों ने उसे 10 हजार रुपये भी दिए थे. पिता का कहना है कि उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिल रहा है और उसका पर्स भी गायब है.
पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के पास वाले रुम में रहने वाले लड़के की गतिविधियां संदिग्ध थीं. और घटनाक्रम के बाद से वह लड़का गायब है. इसके बारे में उन्होंने पुलिस को भी खबर दी है.
कोटा की विज्ञान नगर थाना पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने छात्र की खुदकुशी के बाद एफएसएल की जांच भी करवाई है. पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है.
बुधवार शाम को छात्र की खुदकुशी का तब पता चला जब पड़ोस में रहने वाले एक युवक उसके कमरे पर पहुंचा.दरवाज़ा खटखटाने पर जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं आया तो उसने खिड़की से देखा और अंदर छात्र को पंखे से लटका दिखा. इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को खबर दी गई
दिल्ली निवासी लकी चौधरी पिता दिलीप चौधरी उम्र करीब 20 साल विज्ञान नगर इलाके में पीजी में रह रहा था. कोटा में रहकर नीट की कोचिंग कर रहा था. पिता दिलीप चौधरी शव लेने आए तो इकलौते बेटे को खोने का दर्द उनकी आंखों में साफ देखा जा सकता था.
पिता बेटे का शव देखकर बिलख पड़े. उन्होंने कहा कि बेटे को दो साल पहले नीट की तैयारी के लिए भेजा था. शुरुआत में हॉस्टल में रखा था. उसके बाद पीजी में कमरा ले लिया था. पिता ने कहा- एक हफ्ते पहले बेटे से बात हुई थी. तब लकी पैसों की परेशानी बता रहा था. उसने अपनी बहन को भी कहा था कि दोस्त से 40 हजार रुपए उधार लिए है. इस पर उसके अकाउंट में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए थे. बाकी जल्द देने का भरोसा दिया था.
पिता का कहना है कि लकी के कमरे से उसका मोबाइल, पर्स और बैग गायब है. पीजी में उसके पास वाले कमरे में रहने वाला बिहार का युवक भी घटना के बाद से फरार है. वो किसी कोचिंग में नहीं पढ़ता था. उसकी गर्लफ्रेंड यहां पढ़ती थी. वह शराब भी पीता था. यहां आने पर पता चला कि लकी और राहुल के बीच दो से तीन दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. वो उसे परेशान करता होगा.
पिता ने कहा- कोटा में बच्चों के सुसाइड के बारे में बेटे से पूछता था तो वो कहता था कि पापा मैं ऐसा कमजोर नहीं हूं. जो सुसाइड कर लूं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



