कब से लग रहा है नौतपा, सूर्य आग उगलेगा इन 9 दिनों में...
Nautapa 2024 : गर्मी धीरे-धीरे अपना प्रचंड रूप धारण कर रही है। मई के महीने के 9 दिन तापमान सबसे अधिक होगा और उस अवधि को ज्योतिष में नौतपा कहा जाता है। नौतपा का आरंभ 25 मई को होगा और सूर्य व पृथ्वी के बीच की दूरी इस वक्त सबसे कम हो जाएगी। आइए जानते हैं इसके महत्व के बारे में विस्तार से।
Nautapa 2024 : गर्मी धीरे-धीरे अपना प्रचंड रूप धारण कर रही है। मई के महीने के 9 दिन तापमान सबसे अधिक होगा और उस अवधि को ज्योतिष में नौतपा कहा जाता है। नौतपा का आरंभ 25 मई को होगा और सूर्य व पृथ्वी के बीच की दूरी इस वक्त सबसे कम हो जाएगी। आइए जानते हैं इसके महत्व के बारे में विस्तार से।
नौतपा का आरंभ इस साल 25 मई से होगा, जब सूर्य आग उगलना आरंभ करेंगे। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। सूर्य 25 मई को सुबह को 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और उसके बाद 2 जून को 7 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे। शुरू के 9 दिन सबसे भीषण गर्मी होने की वजह से इसे नौतपा कहते हैं। इन 9 दिन को सबसे ज्यादा भीषण गर्मी पड़ेगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की शुरुआत में नौतपा आरंभ होता है। नौतपा 15 दिनों का होता है, लेकिन शुरू के 9 दिन सबसे अधिक गर्मी पड़ने की वजह से इसे नौतपा कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह नक्षत्र 15 दिन रहता है लेकिन, शुरू के 9 दिन नौतपा कहलाते हैं। इन दिनों में तापमान सबसे अधिक रहता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण इसका यह है कि मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है। सूर्य की किरणें इन दिनों सीधे धरती पर पड़ती है, इसलिए गर्मी इन दिनों में सबसे अधिक होती है।
नौतपा में करें सूर्य देव की उपासना नौतपा के दौरान सूर्यदेव अपनी प्रचंड मुद्रा में होते हैं इसलिए इस वक्त सभी को सूर्य की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार के सभी लोग इस भीषण गर्मी के दौरान भी स्वस्थ रहते हैं। सूर्य की पूजा से जुड़े उपाय करने से आपको लाभ होता है और सुख समृद्धि बढ़ती है। इस दौरान जल, दही, दूध, नारियल पानी और ठंडे पदार्थों का सेवन करना चाहिए और साथ ही इन वस्तुओं का दान भी करना चाहिए।



