अभनपुर में चरित्र शंका पर ब्लेड से हमला, मायके से लौटने पर हुआ विवाद, आरोपी पति बोला- तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा, फिर गले पर मारा
In Abhanpur, a man was attacked with a blade due to suspicion of character; a dispute arose after returning from his maternal home; the accused husband said, "I will not leave you alive," and then hit him on the neck.
रायपुर : रायपुर जिला में कैरेक्टर शक में पत्नी पर ब्लेड से हमला हो गया. महिला मायके गई थी. जब वह वापस लौटी तो पति ने उसके साथ विवाद शुरु कर दिया. आरोपी कैरेक्टर पर शक करते हुए गाली गलौज देने लगा. महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और पुलिस को शिकायत दी.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अभनपुर थाना क्षेत्र की निवासी है. अस्पताल में झाड़ू पोछा का काम करती है. 29 सितंबर को अपनी बहन की लड़की की शादी में गुढ़ियारी गई थी. 30 सितंबर के शाम 6 बजे वह अपने गांव वापस लौटी. तो उसके पति कुलदीप ने विवाद शुरु कर दिया. उसने महिला के करैक्टर पर शक करते हुए आरोप लगाया। फिर अश्लील गाली गलौज देने लगा.
आरोपी पति ने फिर अपने पास रखे रेजर ब्लेड से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. ब्लड महिला के गले में जाकर लगा. इस दौरान आरोपी ने कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा. जान से मारूंगा कहने लगा. महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। फिर उसने अभनपुर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस आरोपी पर हाफ मर्डर में मुकदमा दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



