दर्दनाक सड़क हादसा, नेशनल हाईवे 930 पर सड़क के बीच बैठे मवेशी से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक घायल, जानवर की मौत
Tragic road accident: A speeding car hits a cattle sitting in the middle of the road on National Highway 930, injuring the driver and killing the animal.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के नेशनल हाईवे 930 पर रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक बार फिर मवेशियों के झुंड की वजह से सड़क हादसा हुआ. दुर्ग की तरफ से दल्लीराजहरा जा रही होंडा कंपनी की तेज रफ्तार कार बालोद थाना के आगे मोड़ पर सड़क के बीच बैठे मवेशी से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार जिला जेल की बाउंड्री से टकरा कर पलट गई. हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं. जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं, मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रात में हुई और आसपास कोई भी तत्काल घटना स्थल पर मौजूद नहीं था.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद चालक ने अपने परिजनों को फोन किया और मौके से चला गया. फिलहाल कार मालिक और संबंधित कोई भी व्यक्ति अभी तक थाने नहीं पहुंचे हैं. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि टक्कर की वजह से मवेशी की मौत हुई है. चालक को लगी चोटों का अभी पूरा विवरण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने कहा कि हादसे की पूरी साइट विज़िट और निरीक्षण किया जाएगा और सड़क सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर अक्सर मवेशियों का झुंड घूमता रहता है. जिससे कई बार सड़क हादसे होते रहते हैं. तेज रफ्तार वाहनों और सड़क पर अनियंत्रित मवेशियों के कारण सड़क सुरक्षा जोखिम भरा हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



