नवापारा बजाज बाइक शोरुम में लाखों की बाइक और नकदी चोरी, CCTV कैद हुए चोर, दो कैमरे और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क गायब
Bikes and cash worth lakhs stolen from Navapara Bajaj bike showroom, thieves caught on CCTV, two cameras and CCTV hard disk missing
रायपुर-राजिम : राजधानी रायपुर के अभनपुर के गोबरा नवापारा के चंपारण चौक पर स्थित बजाज शोरुम में शनिवार-रविवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने शोरुम का शटर तोड़ा. कांच का दरवाजा क्षतिग्रस्त किया और एक लाख 73 हजार रुपये कीमत की पल्सर एनएस 160 बाइक के साथ-साथ गल्ले में रखे रुपये चुरा लिए. इस दैरान शातिर शोरुम के आसपास लगे CCTV में कैद हो गए. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार-रविवार की रात 2 से 3 बजे के बीच नवापारा के चंपारण चौक स्थित बजाज शोरूम में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई. चोरों ने पहले शटर में तोड़फोड़ की इसके बाद कांच के दरवाज को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. चोरों ने शोरूम से एक पल्सर एनएस 160 बाइक चुरा ले गए. बाइक की कीमत एक लाख 73 हजार बाइक जा रही है. वहीं चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे रुपए भी चोरी कर ली.
सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों को घटना का पता चला. घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
दुकान संचालक के मुताबिक चोरों ने बाइक का बैक मिरर निकालकर शोरुम में ही छोड़ दिया. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे बाइक को शोरुम से बाहर नहीं निकाल पाए. इसके अलावा चोरों ने शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ की. एक कैमरा तोड़ दिया और दो कैमरे को उखाड़ कर ले गए. सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्डर भी चुरा ले गए.
इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में डर और गुस्से का माहौल है. शहरवासियों ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अगर पुलिस थोड़ी और सक्रिय होती तो शहर के मुख्य मार्ग पर इतना बड़ा हादसा नहीं होता। बता दें कि इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं. जिनमें चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.
चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. पुलिस का दावा है रात्रि गश्त नियमित रुप से की जाती है. लेकिन बढ़ रही घटनाओं से उनके दावे खोखले साबित हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



