शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ जबरन अनाचार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A minor girl was forcibly raped on the pretext of marriage; the police arrested the accused and sent him behind bars.
जांजगीर चांम्पा : आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया. जिसकी खबर रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ 19 सितम्बर 2025 को जुर्म दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया.
नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा. जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबुल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. मामले में जांच जारी है.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, म.प्र.आर. बलमती यादव, म.आर. सवीता पटेल, आर महेन्द्र राज, राघवेन्द्र एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



