जमीन बंटवारे के झगड़े में रिश्ते हुए तार-तार, बुजुर्ग महिला को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आधा दर्जन रिश्तेदार गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे
A land dispute tore apart relationships, brutally murdered an elderly woman, and half a dozen relatives were arrested and sent behind bars.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के ग्राम सिधमा में जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला किया. इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पुलिस ने वारदात में शामिल आधा दर्जन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. सभी जेल दाखिल कर दिए गए हैं. पूरा मामला बरियो पुलिस चौकी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बरियो पुलिस चौकी में प्रार्थी कुलन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अप्रैल को बेटा और बहू के साथ घर के पास बाड़ी में लगाए मूंगफली फसल से घास निकालने गए थे जबकि पत्नी राजी बाई और नतनी पायल घर में थी. शाम 5 बजे नतनी पायल दौड़कर आई और बताई कि दादी के साथ मारपीट कर रहे है. जिस पर कुलन फौरन बेटा और बहू के साथ घर पहुंचे तो देखा संजय, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, उसका पति चैतू और फुलकुंवर सभी लोग जमीन हिस्सा बंटवारा को लेकर मारपीट कर रहे थे. परिजन ने बीच बचाव किया तो सभी मौके से फरार हो गए.
16 अप्रैल को जब परिजन भतीजा के फलदान कार्यक्रम में गए थे. तभी बेटा अमृत ने बताया कि मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई. जब तक परिजन घर पहुंचे तब तक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरु की. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.
पुलिस ने वारदात में शामिल ग्राम सिधमा निवासी संजय मानिकपुरी पिता रामभरोसा मानिकपुरी (उम्र 31 साल), परमेश्वरी उर्फ पनेसरी पति संजय मानिकपुरी (उम्र 28 साल), भेलवाडीह निवासी सरस्वती उर्फ बुधो पति सियाराम (उम्र 40 साल), रजपुरी निवासी राजकुमारी उर्फ जुईया पति चैतू मानिकपुरी (उम्र 45 साल), चैतू मानिकपुरी आ.स्व सुधीर मानिकपुरी (उम्र 45 साल) और ग्राम कोट गहना निवासी फुलकुंवर पति मोहन मानिकपुरी (उम्र 50 साल) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत पेश किया. जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



