जमीन के टुकड़े के लिए भतीजा बना हैवान, 23 साल के भतीजे ने टांगिया से काटकर 85 वर्षीय चाचा को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Nephew turns monster over a piece of land; 23-year-old nephew hacks 85-year-old uncle to death with an axe; accused absconding, police searching for him.

जमीन के टुकड़े के लिए भतीजा बना हैवान, 23 साल के भतीजे ने टांगिया से काटकर 85 वर्षीय चाचा को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिला के ग्राम पिपरिया में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार अलसुबह खूनी रूप ले लिया. 85 साल के बुजुर्ग बबन राम यादव की उसके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव उम्र 23 साल ने सिर पर टांगिया से वार कर हत्या कर दी. वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया. खबर पर पसान पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरु की.
मिली जानकारी के मुताबिक पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के सीपतपारा निवासी बबन राम यादव उम्र 85 साल और उनके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव 23 वर्ष के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. सुबह 5.30 बजे इसी मुद्दे को लेकर फिर से दोनों के बीच कहासुनी शुरु हुई.
जमीन बंटवारे पर पुरानी रंजिश
विवाद बढ़ने पर सोनू ने टांगिया से बबन राम के सिर पर वार कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेसुध हो गए. वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग गया. बाद में जब वारदात की जानकारी ग्रामीणों को मिली. तब वहां भीड़ लग गई. इस बीच किसी ने पसान पुलिस को खबर दी.
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हत्या की वजह सामने आई है.
पुलिस वारदात से जुड़े दुसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है. वारदात के बाद से फरार आरोपी सोनू उर्फ अशोक यादव को पकड़ने पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पतासाजी में जुटी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?