नशे में धुत भविष्य निर्माता पहुंचा स्कुल, वायरल वीडियो के बाद जागा शिक्षा विभाग, DEO ने लिया एक्शन, शराबी शिक्षक शशिभूषण किया निलंबित
Drunk future producer reached school education department woke up after viral video DEO took action drunken teacher Shashibhushan suspended
बिलासपुर : बच्चों को ज्ञान का मार्ग दिखाने वाले शिक्षक जब खुद गलत राह पकड़ लें, तो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है. बिलासपुर जिले में शराब के नशे में चूर स्कुल पहुंचे शिक्षक को DEO ने निलंबित कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत बहतरा के जनपद प्राथमिक शाला बहतरा में पदस्थ सहायक शिक्षक शशि भूषण शराब के नशे में चूर होकर जनपद प्राथमिक शाला बेहतरा कैंपस में पहुंच गया था और शराब के नशे में इतना धुत हो गया था बोलना तो बहुत दूर की बात है ठीक से चल भी नहीं पा रहा था. उक्त शिक्षक शशिभूषण का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की गई. जिसने खबर सच पाई गई. इस मामले में मस्तूरी बीईओ ने शशि भूषण मरावी शिक्षक के खिलाफ़ जांच प्रतिवेदन डीईओ कार्यालय पेश किया. जिसके बाद शिक्षक शशिभूषण मरावी को DEO ने निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनके कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी नियत किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



