घर लौट रहे गरियाबंद कारोबारी को बीच रास्ते में रोककर हत्या, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, हिरासत में 4 संदिग्ध, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Gariaband businessman murdered after being intercepted while returning home; blood-soaked body found by the roadside; 4 suspects in custody; major breakthrough expected soon.

घर लौट रहे गरियाबंद कारोबारी को बीच रास्ते में रोककर हत्या, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, हिरासत में 4 संदिग्ध, जल्द होगा बड़ा खुलासा

नगरी : गरियाबंद मुख्य मार्ग पर मछली कारोबारी विपलभ मंडल की हत्या के मामले में नगरी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. हादसे के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम नगरी से दुकान बंद कर अपने साथी चुम्मन यादव के साथ बोईरगांव लौट रहे विपलभ मंडल पर अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर दिया. हमलावरों ने पहले चुम्मन यादव की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका. जिससे वे जान बचाकर भाग निकले. इसके बाद आरोपियों ने विपलभ मंडल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी.
वारदात की खबर मिलते ही नगरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिर्ची पाउडर, एक गमछा और वारदात में इस्तेमाल होने की आशंका वाला चाकू बरामद किया है. इन सभी सबूतों को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है.
पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे अलग-अलग पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस कई अहम सुराग मिलने की बात कह रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि मामले का जल्द ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा.
इधर मृतक विपलभ मंडल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया. वारदात के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वजह- चाहे वह लूटपाट हो, पुरानी रंजिश हो या कोई दूसरी वजह की हर पहलू से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t