बेटे के जन्मदिन की रात मातम में बदली, एसी कंप्रेसर ब्लास्ट से दहला इलाका, पिता की मौत, बेटा घायल, घर का सामान और दो बाइक जलकर खाक

A son's birthday night turned into a tragedy; the area was rocked by an AC compressor blast that killed the father and injured the son, while household belongings and two motorcycles were reduced to ashes.

बेटे के जन्मदिन की रात मातम में बदली, एसी कंप्रेसर ब्लास्ट से दहला इलाका, पिता की मौत, बेटा घायल, घर का सामान और दो बाइक जलकर खाक

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार को एक हादसा हो गया. घर में लगे विंडो एसी के कंप्रेसर में हुए तेज धमाके से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.
मृतक का बीटा गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में आईटीआई कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनका बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सूत्रों के मुताबिक राजवीर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घटना रात करीब 3 बजे की है, परिवार घर में सो रहा था. तभी विंडो एसी में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने के कारण पिता-पुत्र को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. आग में घर का ज्यादातर सामान, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जलकर नष्ट हो गई.
धमाके और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़कर दोनों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक पुरुषोत्तम पटेल उर्फ राज गंभीर रूप से झुलस चुके थे. और उनकी मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल बेटे राजवीर पटेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने की वजह की जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह विंडो एसी में हुआ विस्फोट माना जा रहा है. हालांकि असल वजह का जांच पूरी होने के बाद ही खुलासा हो सकेगा 

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t