6 महीने से लापता ग्रामीण की मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची आला अधिकारियों की टीम, जांच में जुटी पुलिस
The body of a villager missing for 6 months was found, sensation spread in the area, a team of top officials reached the spot, police started investigation
जशपुर : बुधवार की शाम दोकडा चौकी अंतर्गत ऊपर कापा पहाड़ पर ग्रामीण का शव मिलने की खबर है. 6 महीने से लापता हेठ कापा निवासी ठूरु की लाश मिली है. लाश मिलने की खबर जब ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों की खबर पर वहाँ दोकडा चैकी और कांसाबेल पुलिस के साथ साथ डीएसपी भी मौके पर पहुँच गए. ग्रामीणो से पूछ ताछ के बाद पता चला कि मृतक हेठ कापा निवासी ठूरु 6 महीने से घर से लापता है. घरवालों द्वारा उसके लापता होने की खबर दोकड़ा पुलिस को दे दी गयी थी. परिजनों की शिकायत पर दोकडा पुलिस ने मृतक की गुमशुदगी दर्ज की थी.
बुधवार को कुछ ग्रामीण जब तेंदपत्ता तोड़ने गए तो देखा कि पहाड़ के बीच जंगल मे एक सड़ी गली लाश पड़ी है. जंगल मे लाश देखते ही ग्रामीणो के होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल इसकी खबर दोकडा पुलिस चौकी को दी. बुधवार शाम को ही वहॉं पुलिस पहुंच गयी और लाश की तहकीकात करने में जुट गई. पुलिस के तहकीकात के दौरान पता चला कि मृतक 6 महीने से लापता था.
ग्रामीणों और मृतक के परिजनो को शक है कि मृतक की हत्या की गई है. परिजनों के द्वारा हत्या का शक जताए जाने के बाद पुलिस इस मामले में और ज्यादा गम्भीर हो गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



