मुंडन कराकर लौट रहे परिवार के साथ सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी मालवाहक पिकअप, 6 महीने की बच्ची का सिर धड़ से अलग, 15 घायल
Road accident with a family returning after shaving, cargo pickup falls into a deep ditch, 6 month old girl's head severed from the body, 15 injured
गौरेला पेंड्रा मरवाही : अमरकंटक से 6 महीने की मासूम तान्या का मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे सिंगल टोला गौरेला के एक परिवार के साथ सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास भीषण हादसा हो गया. मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा.इस दर्दनाक हादसे में तान्या की सिर धड़ से अलग होने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि वाहन में सवार 15 अन्य लोग घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे की भयावहता इस कदर था कि मालवाहक पिकअप वाहन चार पलटी खाने के बाद खाई में पलट गया. परिवार तान्या का मुंडन संस्कार कराने अमरकंटक गया था.अमरकंटक-गौरेला मार्ग पर सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ.
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने 112, 108 और स्थानीय पुलिस को खबर किया. पुलिस और 108 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में 3 की हालत नाजुक होने की वजह उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है.
इस पूरे घटना का दुखद पहलू यह भी है कि जिस बच्ची का मुंडन कराने पूरा परिवार अमरकटक गया हुआ था. हादसे में उसी 6 माह की बच्ची तान्या का सिर धड़ से अलग हो गया. घटना के बाद से बच्ची के मां और पिता के साथ पूरा परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ऐसा पहली बार नहीं है जब यात्रियों को सामान ढोने वाले वाहन में बैठाकर यात्रा कराई गई हो और उसकी कीमत जान से चुकानी पड़ी हो. यह हादसा फिर एक बार यह सवाल खड़ा करता है कि मालवाहक वाहनों में यात्रियों की ढुलाई कब तक जारी रहेगी? परिवहन नियमों की अनदेखी और ओवरलोडिंग की छूट आखिर कब तक जानलेवा साबित होती रहेगी?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



