कबीरधाम में रिश्वत को लेकर प्रदर्शन, ABVP कार्यकर्ताओं ने किया SDM का कॉलर पकड़कर झूमाझटकी, घटना का वीडियो आया सामने
Demonstration against bribe in Kabirdham, ABVP workers held the SDM's collar and danced, video of the incident surfaced
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया में ABVP कार्यकर्ताओं और SDM के बीच मारपीट हो गई. कार्यकर्ताओं ने एक पटवारी पर छात्र से पैसे मांगने और तहसीलदार तक रिश्वत पहुंचाने का आरोप लगाया. जिले लेकर शुक्रवार शाम वे SDM कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे.
कबीरधाम जिले के पंडरिया में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एक पटवारी पर छात्र से पैसे मांगने और तहसीलदार तक रिश्वत पहुंचाने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आज SDM कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया.
इस दौरान SDM संदीप ठाकुर ने पुलिस से प्रदर्शनकारियों को हटाने कहा. जिसके बाद विवाद बढ़ गया और कार्यकर्ताओं और SDM के बीच हाथापाई हो गई. कार्यकर्ताओं ने एसडीएम की कॉलर पकड़कर मारने की कोशिश की. इसका वीडियो भी सामने आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6C



