अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, वाहन में फंसा शव, आरोपी ड्राइवर फरार, तलाश जारी

Tragic road accident in Abhanpur: Bus hits motorcyclist, youth dies on the spot, body trapped in the vehicle; accused driver absconding, search underway.

अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, वाहन में फंसा शव, आरोपी ड्राइवर फरार, तलाश जारी

रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर एक कांकेर बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद बाइक और मृतक का शव बस के अगले हिस्से में फंस गया. खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. काफी मशक्कत के बाद बस के आगे फंसी बाइक और शव को बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान शिवकुमार बारले, निवासी कोड़ापार के रूप में हुई है. हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार बस चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने के साथ-साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t