जंगली सूअर समझ साथी पर चलाई गोली, 18 साल के लड़के की मौके पर मौत, जंगल में पत्तों की आवाज से गलतफहमी, जांच में जुटी पुलिस

Mistaking a wild boar for a friend, 18-year-old boy dies on the spot, misunderstanding due to sound of leaves in the forest, police investigating

जंगली सूअर समझ साथी पर चलाई गोली, 18 साल के लड़के की मौके पर मौत, जंगल में पत्तों की आवाज से गलतफहमी, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : बलरामपुर जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. जंगली सूअर के धोखे में शिकारी ने भरमार बंदूक से अपने ही साथी को गोली मार दी. जिससे उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई. गोली उसकी पीठ में लगी. जिसकी वजह से उसकी जान चली गई.
मिली जानकारी के मुताबिक डिंडो चौकी अंतर्गत ग्राम बेलसर निवासी मुकेश कुमार आयाम 18 साल ने इसी साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी. शुक्रवार को वह गांव के ही राजेंद्र पंडो उम्र 40 साल के साथ विमलापुर, बेलकोता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गया था. दोपहर को सभी जंगल में अलग-अलग सूअर की खोजबीन में लगे थे.
इसी बीच झाड़ियों के बीच से आवाज आई तो राजेंद्र पंडो ने उसे जंगली सूअर समझकर भरमार बंदूक से गोली चला दी. लेकिन गोली छात्र मुकेश कुमार आयाम को लगी. गोली लगते ही मुकेश वहीं गिर गया और चिल्लाने लगा. जब राजेंद्र पंडो वहां पहुंचा तो वह छटपटा रहा था. इसी बीच उसकी मौत हो गई.
गांव में जाकर दी खबर
घटना से व्यथित राजेंद्र पंडो सीधे गांव पहुंचा और मुकेश के परिजनों और गांव वालों को घटना की खबर दी. इसके बाद परिजन और ग्रामीण जंगल में पहुंचे. यहां उन्होंने देखा कि मुकेश औंधे मुंह गिरा पड़ा है. उसकी पीठ में गोली लगी थी. देर शाम मामले की खबर पुलिस तक पहुंची. अंधेरा हो जाने की वजह से पुलिस आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थी.
रातभर शव का किया पहरा
इधर मृतक मुकेश के परिजनों और ग्रामीणों ने रात भर शव का पहरा किया. उन्हें शक था कि कहीं कोई जंगली जानवर शव को न खा ले. शनिवार की सुबह त्रिकुंडा थाना और डिंडो चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. खबर पर एसडीओपी बाजीलाल सिंह भी घटना स्थल पहुंचे. फिर शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया.
आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद
इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं भरमार बंदूक भी जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि जंगली सूअर होने के भ्रम में आरोपी राजेंद्र पंडो ने गोली चलाई थी।
उसे जरा भी अंदेशा नहीं था कि झाड़ियों के बीच छात्र मुकेश है. इस मामले में पुलिस अन्य लोगोंं के बारे में भी पता कर रही है कि दोनों के साथ और कौन-कौन जंगल में शिकार करने गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB