रिश्तों का कत्ल, ससुर ने नहीं किया काम, कलयुगी बहू को आया गुस्सा, अपने भैया-भाभी के साथ मिलकर दे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, तीनों गिरफ्तार
Murder of relations, father-in-law did not do the work, Kaliyug daughter-in-law got angry, along with her brother and sister-in-law, committed a horrific crime, all three arrested
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां बहू ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर अपने ही ससुर की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 अप्रेल 2025 को थाना कुकदुर को खबर मिली कि ग्राम कौवानार बदना निवासी करीया मरकाम पिता मानसिंह मरकाम उम्र 62 साल का शव उनके घर से लगे खेत के कोठार में खटिया पर पड़ा मिला है. मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे. जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका हुई.
खबर पर थाना प्रभारी कुकदुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और सीन ऑफ क्राइम यूनिट एवं साइबर सेल कबीरधाम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. वैज्ञानिक ढंग से सबूत इकठ्ठा कर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की गई.
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जे एल शांडिल्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर बारीकी से जांच शुरु की गई.
टीम द्वारा तकनीकी सबूत, मोबाइल डंप डेटा, कॉल डिटेल्स एवं घटनास्थल से मिले सबूतों का बारीकी से मुआयना किया गया. साथ ही मृतक के परिजनों, ग्रामवासियों और गवाहों से वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक तरीके से बारीकी से पूछताछ की गई.
कड़ी पूछताछ के दौरान मृतक की बहू द्वारा शुरु में गुमराह करने का प्रयास किया गया. लेकिन पुलिस की सतत मेहनत, सूझबूझ और रणनीतिक पूछताछ के चलते बहू ने सच्चाई कबूल कर ली. आगे की पूछताछ में बहू के भाई पवन मरावी और उसकी पत्नी जैनवती मरावी ने भी हत्या में शामिल होना कबूल किया.
पूछताछ में सामने आया कि मृतक के पास पर्याप्त धनराशि थी. बहू के भाई को अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी. मृतक से पैसा मांगने पर जब उसने मना कर दिया. तो बहू, उसके भाई पवन और भाभी जैनवती ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.
रात में पहले मृतक का गला दबाकर हत्या की गई. फिर कोठार में ले जाकर फरसा नुमा हथियार से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या सुनिश्चित की गई. आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत इकठ्ठा कर विधिवत रिमांड तैयार कर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
1. पवन मरावी पिता सुन्बु मरावी, उम्र 35 साल, निवासी नवापारा सिंघारी, सेमरसांटा, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम
2. जैनवती मरावी पत्नी पवन मरावी, उम्र 30 साल निवासी नवापारा सिंघारी, सेमरसांटा, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम
3. सुकरतीन बाई पत्नी बजरु बैगा, उम्र 30 साल निवासी ग्राम कौवानार बदना, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



