शिक्षा और रोजगार दिलाना मेरी प्राथमिकता, नशा मुक्त शहर बनाने के लिए प्रशासन और शासन को पूरा सहयोग -सदर सीरत कमेटी सोहेल सेठी

Providing education and employment is my priority, I will give full support to the administration and government to make the city drug free - Sadar Seerat Committee Sohail Sethi

शिक्षा और रोजगार दिलाना मेरी प्राथमिकता, नशा मुक्त शहर बनाने के लिए प्रशासन और शासन को पूरा सहयोग -सदर सीरत कमेटी सोहेल सेठी

रायपुर : रायपुर शहर के मिलनसार. जुझारु, सीरत कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सोहेल सेठी से मिडिया ने बातचीत की. अध्यक्ष सेठी ने बड़े बेबाकी से अपने दिल के अरमानों को जाहिर करते हुए बताया कि बड़ा दुख होता है कि मुस्लिम समाज शिक्षा और रोजगार के मामले में आज भी बहुत पीछे है. आज भी मुस्लिम समाज की पहचान एक पंचर बनाने वाले छोटा-मोटा काम करने वालों में होती है. मेरे 3 साल के कार्यकाल में मैं पूरी कोशिश होगी कि समाज के लोगों की शिक्षा का स्तर बढ़े. उन्हें बेहतर रोजगार उपलब्ध हो पाए. क्योंकि शिक्षा से ही लोग बड़े पद पर पहुंच सकते हैं. शिक्षा का अलख जगाने का मेरा काम प्राथमिकता से होगा.
कश्मीर की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश आपसी सामंजस्य और भाईचारा से चलने वाला है और यह भाईचारा कायम रहना चाहिए. जो सोशल मीडिया में जो बातें हो रही हैं. वह कुछ चंद लोगों की दिमागी फितूर है. जिसकी वजह से वातावरण दूषित हो रहा है. इस घटना की मैं घोर निंदा करता हूं और जो 28 लोग दिवंगत हुए हैं उनके साथ पूरा मुस्लिम समाज खड़ा है. यह हमारा देश है. हम यहां के वासी हैं. और यहां भाईचारा बनाए रखने का काम भी हम लोगों का जिम्मा है.
सीरत कमेटी के विषय पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर (अध्यक्ष) सोहेल सेठी ने कहा कि हमारे पास अपना कोई ऑफिस नहीं है. फंड भी कम है. मेरी कोशिश यह रहेगी कि यहां एक ऑफिस का निर्माण हो. लेकिन मेरी प्राथमिकता शिक्षा और रोजगार पर ही ज्यादा है और मेरी कोशिश रहेगी कि अपने 3 साल के कार्यकाल में यह बहुत बेहतर तरीके से कारगर हो पाए.
बता दें कि सोहैल सेठी कोई नया नाम नहीं हैं. रायपुर शहर की गली-गली में उनकी पहचान एक कामयाब कारोबारी के साथ-साथ एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में है. उन्होंने बीते कई सालों में ना सिर्फ कारोबार में अपना नाम बनाया है. बल्कि समाज के जरुरतमंद वर्गों के लिए कई योजनाएं और सहायता अभियान चलाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई है.
मुस्लिम युवाओं के बीच सोहैल सेठी काफी लोकप्रिय हैं. स्थानीय युवाओं का मानना है कि अब तक जितने भी सदर बने हैं. उन्होंने समुदाय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जरुर किया. लेकिन व्यापक बदलाव नहीं ला सके. अब मुस्लिम समाज ने सोहैल सेठी को मौका दिया है. कि वे कौम के लिए काम करे, सोहैल सेठी में वह काबिलियत और सोच है जो सीरत कमेटी की ‘सीरत और सूरत’ दोनों बदल सकती है.
सोहैल सेठी बीते सालों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला चुके हैं. उन्होंने स्किल डिवेलपमेंट, स्वरोजगार, और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में युवा मुस्लिमों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB