पति-पत्नी ने की खुदकुशी, प्यार में छोड़ा अपना परिवार, अलग बसाया घर, 4 साल रहे साथ रहे, आर्थिक तंगी ने ली जान, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Husband and wife commit suicide, abandon family for love, set up separate homes, lived together for four years, financial hardship claimed their lives, village mourns, police investigate
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के ग्राम जंगलपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपति ने अपनी जान दे दी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का है.
दोनों की दूसरी शादी थी
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान रामलाल चन्द्रवंशी और उनकी पत्नी रानी चन्द्रवंशी के रुप में हुई है, बताया जा रहा है कि दोनों की ये दूसरी शादी थी. चार साल पहले आपसी प्रेम संबंध के चलते दोनों अपने-अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर रायपुर आ गए थे, जहां उन्होंने प्रेम विवाह किया था,
एक महीने पहले ही गांव लौटे
करीब एक महीने पहले ही दोनों वापस अपने गांव जंगलपुर लौटे थे और वहीं रह रहे थे. गांव के लोगों के मुताबिक परिवार पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. वे ज्यादातर समय घर के भीतर ही रहते थे और लोगों से मेल-जोल भी कम कर दिया था. माना जा रहा है कि इसी आर्थिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया.
पुलिस जांच में जुटी
पांडातराई थाना प्रभारी कमल कांत शुक्ला ने बताया कि दोनों ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाने का प्रयास जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



