ओवर ब्रिज पर भीषण हादसा, ट्रेलर में आग लगने से ड्राइवर अरविंद भारद्वाज की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, इधर बस और ट्रक की टक्कर, 17 लोग घायल
A horrific accident occurred on an overbridge, in which driver Arvind Bhardwaj was burned to death after his trailer caught fire. Meanwhile, a bus and a truck collided, injuring 17 people.
बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संबलपुरी ओवर ब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई. इस भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर में आग लगने से चालक की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कोयले से लदा ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की तरफ़ जा रहा था, तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर ने फौरन आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा.
इस दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह ट्रक समेत जिंदा जल गया. मृतक चालक की पहचान बिहार निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है.
यह हादसा सकरी थाना क्षेत्र में हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी. मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है.\
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
नारायणपुर में रफ्तार का कहर
नारायणपुर में प्लांट कर्मचारियों की बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है. छोटे डोंगर स्थित आमदई लौह अयस्क खदान से कर्मचारियों को लेकर एक बस निकली. वहीं उसी समय खदान परिसर से एक ट्रक भी रवाना हुआ था. दोनों में ओरछा मार्ग पर धोड़ाई के पास जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 17 लोग घायल हो गए. जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाजे के लिए स्वास्थ्य केंद्र धोड़ाई लाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं दोनों गंभीरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



