दुकान में जा घुसा कोयला लेकर लौट रहा तेज रफ्तार वाहन, चालक गंभीर घायल, हालत नाजुक, धमतरी रेफर, अफरा-तफरी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

A speeding vehicle carrying coal crashed into a shop, seriously injuring the driver, who was in critical condition and was referred to Dhamtari. A chaotic situation ensued, and police were investigating.

दुकान में जा घुसा कोयला लेकर लौट रहा तेज रफ्तार वाहन, चालक गंभीर घायल, हालत नाजुक, धमतरी रेफर, अफरा-तफरी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

नगरी : नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया. जब एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में जा घुसा. हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नम्बर 10 निवासी घनशु विश्वकर्मा पिता घुरूव रोजाना की तरह सुबह करीब 6:30 बजे जंगलपारा से दो बोरी कोयला लेकर अपने वाहन CG 05 W 9391 से लौट रहे थे. इसी दौरान बस स्टैंड के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कमल वस्त्रालय में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए.
हादसे में चालक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया. जहां उनके नाजुक हालत को देखते हुए धमतरी रेफर किया गया है.
चश्मदीदों के मुताबिक घायल ड्राइवर पेशे से लोहार है और रोज सुबह कोयला लाने का काम करते हैं. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है. हादसे के बाद बस स्टैंड इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t