गोबरा नवापारा-फिंगेश्वर-गरियाबंद और कुरुद में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, भंडारा व महाआरती में उमड़ी आस्था, सत्यनारायण कथा का आयोजन

Lord Parshuram Jayanti was celebrated with great pomp in Gobra Navapara-Fingeshwar-Gariaband and Kurud, faith overflowed in the Bhandara and Maha Aarti, Satyanarayan Katha was organised.

गोबरा नवापारा-फिंगेश्वर-गरियाबंद और कुरुद में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, भंडारा व महाआरती में उमड़ी आस्था, सत्यनारायण कथा का आयोजन

परशुराम जयंती पर विप्र समाज का सराहनीय सामाजिक प्रयास

गोबरा नवापारा : परशुराम जयंती के मौके पर नवापारा राजिम इकाई विप्र समाज द्वारा समाज हित में एक अनुकरणीय कार्य किया गया. समाज के उत्थान और मानवीय सेवा की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विप्र समाज ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन किया.
इस मौके पर शव रथ (मोक्ष रथ) तथा शव फ्रीजर का शुभारंभ किया गया. जो अंतिम यात्रा के समय समाज के अंतिम संस्कार में सहायता प्रदान करेगा. इन सुविधाओं से आम जनमानस को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत लाभ मिलेगा. 
इसी कार्यक्रम के दौरान नगर के समस्त पत्रकारों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें उनके समाज सेवा और जागरूकता फैलाने के योगदान को सराहा गया. विप्र समाज नवापारा राजिम की यह पहल सामाजिक सद्भाव, सेवा और एकता का सुंदर उदाहरण है. भगवान परशुराम जी के आदर्शों — धर्म, न्याय और सेवा — को चरितार्थ करने वाला यह प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है.
इस मौके पर राज भाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, सुनील शर्मा समाज सेवी, आर बी शर्मा, सनत शर्मा, श्याम किशोर शर्मा पत्रकार, प्रसन्न शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, रमेश तिवारी, कैलाश तिवारी, कुमुदिनी शर्मा, सुभाषिनी शर्मा, सोमा शर्मा, तनु मिश्रा पांडे, रुचि शर्मा, शिव शर्मा, मधुरानी शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अंजय शर्मा  उज्जवल तिवारी, मनहरण शर्मा, गुड्डा शर्मा, अजय शर्मा, रेखा तिवारी, पुराणिक शर्मा, महेश तिवारी, रूपेश तिवारी, राम शर्मा, श्याम शर्मा, मकसूदन शर्मा, संजय शर्मा, अंकित शर्मा, आशीष दीवान सहित अन्य विप्र बंधुओं के साथ नगर के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी, आलोक पहाड़िया, विनोद जैन, प्रवीण साहू, लीलाराम साहू, युवराज साहू, तुका राम कंसारी, खिलेश्वर शर्मा, नागेन्द्र निषाद कार्यक्रम में शामिल हुए .
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

गरियाबंद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य धूम हवन, सुंदरकांड, भंडारा और महाआरती में उमड़ी आस्था तिरंगा चौक से महेंद्र गिरी तक गूंजा भक्ति का जयघोष

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन किया गया। पूरे दिन चले इस आयोजन में जिले भर से ब्राह्मण समाज सहित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति व श्रद्धा से सराबोर हो गया.
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पवित्र महेंद्र गिरी पर्वत पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ हुई. आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम का आह्वान किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और समाज की उन्नति की कामना की.
इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सर्व ब्राह्मण समाज भवन में पूजन-अर्चन और सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। सुंदरकांड के पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे लगाते रहे।
शाम 5 बजे से 8:30 बजे तक समाज द्वारा भव्य प्रसादी वितरण एवं भोग-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. जिससे सामाजिक एकता और समरसता का संदेश भी प्रसारित हुआ.
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शाम 7 बजे तिरंगा चौक में आयोजित महाआरती रही. जहां सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ एकत्रित होकर भगवान परशुराम की आराधना में लीन हो गए. दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों के बीच पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ.
इस भव्य आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज गरियाबंद के संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, महासचिव रामकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष बसंत त्रिवेदी, तहसील अध्यक्ष बसंत मिश्रा सहित राजू तिवारी, गिरीश उपासने, प्रभाषंकर मिश्रा, नरेंद्र तिवारी, अशोक शर्मा, तीरथ उपाध्याय, होरीलाल शर्मा, पवन दुबे, आनंद दुबे, घनश्याम दुबे, शुभम दुबे, राघव दुबे, धीरेन्द्र तिवारी, सारांश शर्मा, ज्ञानेश तिवारी, गिरीश शर्मा, बसंत शर्मा, विनोद दुबे, संजय दुबे, आकाश तिवारी, रोहित तिवारी, विजय दुबे, सौरभ तिवारी, अंकुश उपाध्याय,आरती त्रिवेदी लीला तिवारी मंजू दुबे सविता दुबे नीलू तिवारी सपना मिश्रा गिरजा मिश्रा मधुबाला मिश्रा शांति मिश्रा सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे.
सर्व ब्राह्मण समाज जिला गरियाबंद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बना. बल्कि समाज की एकजुटता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का भी भव्य प्रदर्शन रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

फिंगेश्वर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, सत्यनारायण कथा का हुआ आयोजन

फिंगेश्वर : फिंगेश्वर स्थित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज भवन में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज फिंगेश्वर के द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया.
इस कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुई. भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया. जहां पर समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर व प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया. श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.
कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी तादाद में उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया.
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश दीवान, शरद चतुर्वेदी,रामकृष्ण तिवारी, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, नवनीत चतुर्वेदी, भूपेंद्र दीवान, संतोष चतुर्वेदी, अनिल शर्मा,सुशील शर्मा, सनकादिक चौबे, जयेश शुक्ला, दीपक शुक्ला, सतीश शर्मा, महेंद्र तिवारी, रामस्वरूप तिवारी, कृष्णा तिवारी, दादू महराज, मनीष तिवारी, अमन शर्मा, वात्सल्य दीवान, सत्यम चतुर्वेदी, प्रसन्न चतुर्वेदी सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और परंपरा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह आयोजन समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

ग्राम बलरामपुर में भव्य श्री राम-जानकी मंदिर निर्माण के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, पूरे गांव में उमड़ा आस्था का सैलाब

फिंगेश्वर/राजिम : ग्राम बलरामपुर में इन दिनों धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला. पूरे ग्रामवासी मिलकर राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का पावन आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान को आचार्य पंडित प्रमोद शर्मा जी के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया.
मंदिर स्थापना के इस महोत्सव के दौरान पूरे गांव में उत्साह का वातावरण बना रहा. विशेष रूप से शुक्रवार शाम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी एवं हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान की प्रतिमाएं पूरे ग्राम भ्रमण पर निकलीं. इस दौरान हर घर के आंगन में पहुंचकर भगवान ने ग्रामवासियों को आशीर्वाद प्रदान किया.
ग्रामवासियों ने भी पूरे श्रद्धा भाव से भगवान का स्वागत किया. घर-घर के सामने आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं और दीप प्रज्वलित कर भगवान की अगवानी की गई. इस शोभायात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा—सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. जिससे पूरा गांव भक्ति में सराबोर नजर आया.
मंदिर स्थापना के साथ ही यहां मानस गान सम्मेलन का भी आयोजन किया गया. जिसमें दूर-दराज से आई रामायण मंडलियां राम कथा का सुंदर गुणगान किया. भक्ति संगीत और कथा के माध्यम से वातावरण पूरी तरह से राममय हो गया.
कार्यक्रम के अंतिम दिवस मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दुग्धारी मठ रायपुर के महंत रामसुंदर दास जी महाराज एवं सिरकट्टी आश्रम के संत गोवर्धन शरण व्यास जी विशेष रूप से उपस्थित रहे. वहीं क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के पश्चिम बंगाल प्रवास पर होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में राजू साहू एवं जगदीश यादव कार्यक्रम में शामिल हुए .
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री राम-जानकी मंदिर समिति के सदस्य भुनेश्वर साहू, लेखराम साहू, तुकाराम साहू, देवचरण साहू, दीना राम साहू, पकलु राम साहू, महेंद्र साहू, जागेश्वर साहू सहित ग्रामीण अध्यक्ष धीरज शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मनोज यदु, ग्रामीण सचिव गिरीश साहू, डिप्टी सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ मंत्रालय घनश्याम साहू, कमल भारती, डोमन भारती, शत्रुघन साहू और समस्त ग्रामवासी तन-मन-धन से जुटे रहे.
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि ग्रामवासियों की एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

कुरूद में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

कुरुद : तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जयंती जलेश्वर महादेव मंदिर स्थित परशुराम मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसादी वितरण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।
इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष के.पी. तिवारी, सचिव लक्ष्मी कांत द्विवेदी, हैग्रीव प्रसाद शर्मा, रामनारायण शर्मा, राजू शर्मा, रमेश पांडेय, दिव्या पांडेय, अशोक शर्मा, रामू बाजपेई, नीरज शुक्ला, कैलाश शुक्ला, कमल शर्मा, प्रकाश शर्मा, लालू शर्मा, सनत मिश्रा, दुर्गेश द्विवेदी, विकास शर्मा, थानेश्वर शर्मा, सोनू द्विवेदी, जितेंद्र नाथ योगी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t