घर में जिंदा जलती रही महिला, पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा, अन्दर मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल, हादसा या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

Woman burned alive in home, neighbors broke down door, found corpse inside, panic grips area, accident or something else? Police investigating

घर में जिंदा जलती रही महिला, पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा, अन्दर मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल, हादसा या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना में 55 साल की कुमारी साहू की घर के अंदर जली हुई हालत में लाश मिली, पुलिस जांच में पता चला कि दोपहर महिला जब घर में थी, इसी दौरान घर के अंदर से चीखने की आवाज सुनाई दी. आसपास के लोग जब घर के पास पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और महिला अंदर जल रही थी. ग्रामीण जैसे तैसे घर की छत पर पहुंचे और कमरे में जल रही आग को बुझाने की कोशिश करने लगे.
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. लेकिन महिला बुरी तरह चल चुकी थी. आगजनी की घटना में उसकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने घटना की खबर पुलिस को दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को घर के अंदर से निकाला गया. महिला का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.  फिलहाल आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t