छत्तीसगढ़ में चार घंटे के भीतर में सगे भाई बहनों की रहस्यमयी मौत, पसरा मातम, गांव में दहशत का माहौल, तरह-तरह की चर्चाएं शुरू, जांच के बाद होगा खुलासा
The mysterious deaths of siblings within four hours of each other have sparked mourning, panic gripped the village, sparked various discussions, and the truth will be revealed after investigation.
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां महज चार घंटे के भीतर दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण सहमे हुए हैं. गांव में कई तरह की आशंकाएं फैल गई हैं. यह मामला बड़े राजपुर तहसील के ग्राम पंचायत किबड़ा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह तीन भाई-बहनों को अचानक पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई. कलेश्वरी शोरी (उम्र 17 साल), चैतन शोरी (उम्र 14 साल), और उनकी छोटी बहन कुमारी चिंता शोरी (उम्र 12 साल) बीमार बच्चों में शामिल थे. परिजनों ने शुरुआत में स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराने की कोशिश की. लेकिन जब बच्चों की हालत बिगड़ने लगी. तो उन्हें जिला अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया.
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बड़बतर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रुककर इलाज की कोशिश की गई. लेकिन डॉक्टरों ने कलेश्वरी को मृत घोषित कर दिया. कलेश्वरी की मौत के बाद परिजन चैतन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. लेकिन वहां इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में उसने भी दम तोड़ दिया. छोटी बहन चिंता शोरी की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है और वह खतरे से बाहर है.
एक ही परिवार के दो बच्चों की अचानक मौत ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और बीमारी के कारणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि मौत की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन शुरुआती लक्षणों को देखते हुए इसे फूड पॉइजनिंग या किसी गंभीर संक्रमण से जोड़कर देखा जा रहा है. फ़िलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



