भारतमाला हाइवे के किनारे मालवाहक से जा भिड़ी कार, तहसीलदार की पत्नी की मौत, 4 वर्षीय बेटा घायल, इधर तीन ट्रेलर और एक कार के बीच टक्कर
A car collided with a truck on the Bharatmala Highway, killing the Tehsildar's wife and injuring his four-year-old son. Three trailers collided with a car.
जांजगीर-चाम्पा : जिले के सांकर गाँव से गुजरने वाले भारतमाला हाइवे में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में कोरबा में पदस्थ तहसीलदार की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है. वही उनके चार साल के बेटे को गंभीर चोटें आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ तेज रफ़्तार कार हाइवे के किनारे एक मालवाहक से जा भिड़ी. इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने फ़ौरन सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इसकी खबर पुलिस को दी.
कटघोरा हाइवे में भी हादसा
एक और बड़ा सड़क हादसा कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में हुआ है. खबर के मुताबिक यहां तीन ट्रेलर और एक कार के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए. सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया. फिलहाल पुलिस हादसे की वजहों को जानने के प्रयास में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



