रायपुर में रेल पटरी किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
The body of an unidentified youth was found near the railway tracks in Raipur. He was suspected to have died after falling from a train. A sensation spread in the area. Police are investigating the matter.
रायपुर : लाभांडी में रेल पटरी किनारे लाश मिली है, अज्ञात युवक की लाश वाल्टियर रेलवे लाइन पर पड़ी होने की खबर पुलिस को मिली. ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है. फ़िलहाल युवक की शिनाख्त नही हो पाई है. यह मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक की उम्र करीब 30 से 40 साल बताया जा रहा है. मॉर्निंग वॉक करने वालो ने पुलिस को लाश देखने की खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर पहचान करने का प्रयास कर रही है. साथ ही आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड से भी मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान स्थापित की जा सके.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
अज्ञात युवक की लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला कई अहम बिंदुओं की तरफ इशारा करता है- क्या यह महज हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है. यह साफ होना अभी बाकी है. रेलवे ट्रैक पर इस तरह लाश मिलना सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



