कांग्रेस की न्याय यात्रा के तीसरे दिन रोहांसी से खरतोरा तक चले NSUI कार्यकर्ता, दीपक बैज ने सुनी आम जनता के मन की बात

NSUI workers walked from Rohansi to Khartora on the third day of Congresss Nyay Yatra Deepak Baij listened to the thoughts of the common people

कांग्रेस की न्याय यात्रा के तीसरे दिन रोहांसी से खरतोरा तक चले NSUI कार्यकर्ता, दीपक बैज ने सुनी आम जनता के मन की बात

कांग्रेस की न्याय यात्रा के तीसरे दिन रोहांसी से खरतोरा तक चले NSUI कार्यकर्ता, विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए भाजपा फैला रही अफवाह

धमतरी : कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा तीसरे दिन रोहांसी से शुरु होकर खरतोरा तक चली. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के तमाम छोटे बड़े नेता शरीक होते हुए इस न्याय यात्रा में अपनी मौजूदगीदर्ज कराई. तीसरे दिन की यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए.
छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में शामिल हुए जिले के दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने कांग्रेसी नेताओं के कदम से कदम मिलाते हुए न्याय यात्रा के दूसरे दिन करीब 30 किलोमीटर की यात्रा पूरी की.
राज्य में बढ़ते अपराधों, बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं पर हो रहे अपराधो के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाली जा रही है. तीसरे दिन की यात्रा कुल 29 किमी चली और रास्ते में ग्राम लटेरा में दोपहर का भोजन विश्राम हुआ. यात्रा के शुरु में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत, राजगीत का गायन किया. तीसरे दिन के झंडावंदन के मुख्य अतिथि विधायक संदीप साहू रहे.
यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यात्रा का तीसरा दिन था जनता का भरपूर आशिर्वाद मिल रहा है. जनता खुद यात्रा मे शामिल होने को आतुर दिख रही है. हमारी यात्रा का उद्देश्य आम आदमी की सुरक्षा की चिंता है. रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है. प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध, राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध प्रदेश में रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में, गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुए तोड़-फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध और कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई। कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 बेटो की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग हमारा असल मकसद है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि राज्य की भाजपा सरकार 9 महीने मे ही अलोकप्रिय हो गयी है. सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है. आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है. सरकार से न लॉयन आर्डर संभल रहा न वित्तीय व्यवस्था संभल रही और न ही विकास के काम हो रहे है. सभी तरह के जनकल्याणकारी काम बंद कर दिये गये है. कांग्रेस पार्टी दीपक बैज के नेतृत्व में इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता की लड़ाई लड़ रही है. हम सभी नेता पूरी एकजुटता से जनता की लड़ाई लड़ रहे है. सरकार में बैठे हुये लोगो को समझ ही नही आ रहा कि करना क्या है? इनकी लापरवाही की सजा जनता को मिल रही है.
इस यात्रा में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक उत्तरी जांगडे, कविता प्राण लहरे, शेषराज हरवंश, संदीप साहू, दिलीप लहरिया, द्वारकाधीश यादव, लालजीत सिंह राठिया, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, छन्नी साहू, गुरूदयाल बंजारे, राजेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, प्रकाश नायक रश्मि चंद्राकर, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, महामंत्री दीपक मिश्रा, पंकज शर्मा, विद्याभूषण शुक्ला, पीआर खुंटे, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पांडेय, अशोक राज आहूजा, धर्मेन्द्र यादव, सकलेन कामदार, पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धंनजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता अयज गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस के नेता शामिल हुए. इस यात्रा में कवर्धा के लोहारीडीह की महिलाएं जिनके परिजनों की हत्या हुई है और जो जेल में बंद है वे भी न्याय मांगने के लिये यात्रा में शामिल हुई.
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि इस न्याय यात्रा का मकसद जनता की समस्याओं को आवाज देना तथा इस गूंगी बहरी भाजपा सरकार को जगाना है. साय सरकार ना सिर्फ अपराधिक घटनाओं को रोकने में असमर्थ साबित हुई है. बल्कि इन घटनाओं पर लीपापोती कर निर्दोषों को सजा देने का काम कर रही है. जो बलौदा बाजार कांड में हुई गिरफ्तारी से साफ़ होता है. वही कवर्धा के लोहारीडीह में पुलिस के सामने एक व्यक्ति का घर फूंक दिया जाता है और पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति मौत हो जाती है ऐसा मालूम होता है कि भाजपा सरकार ने पुलिस प्रशासन को मुख्य कार्य से विमुख कर साजिश रचने में लगा दिया है. प्रदेश की जनता पर जब तक अत्याचार नही रुकेगा तब तक हम आवाज उठाते रहेंगे.
इस यात्रा में राजा देवांगन के साथ पारस मनी साहू, नोमेश सिन्हा, तेजप्रताप साहू, सुदीप सिन्हा, लक्ष्मीनारायण ध्रुव, लक्की ध्रुव, राकेश नेताम, जय प्रकाश, नेकू प्रते, त्रिभुवन मंडावी, कृष्णा लहरे, अन्नू कुर्रे, विनय गायकवाड़, यतीन्द्र, उदय साहू, अजय सिन्हा समेत ढेर सारे कार्यकर्ता चल रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मल्लिकार्जुन खरगे की बिगड़ी तबीयत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के दौरान बीमार हो गए. वे जसरोटा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान तबीयत बिगड़ गई. भाषण देते समय मल्लिकार्जुन खरगे को चक्कर आए और वे बेहोश होने लगे. समय रहते उनके सुरक्षाकर्मी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने संभाला. इसके बाद कुछ देर के लिए चुनाव प्रचार रोक दिया गया. कुछ समय बाद खरगे फिर भाषण देने पहुंचे और कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे. मैं 83 साल का हूं. मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं. मैं पीएम मोदी को सत्ता से हटाने तक जिंदा रहूंगा.
खरगे ने अपने भाषण में कहा कि मोदी जी जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं. असलियत यह है कि पिछले 10 सालों में पूरे देश के युवाओं को अंधकार में धकेल दिया. जिसके लिए खुद मोदी जी जिम्मेदार हैं. उन्होंने आगे कहा कि अभी बेरोजगारी के आंकड़े आए हैं. 45 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी जी की देन है. मोदी-शाह की सोच में रोजगार देना नहीं, सिर्फ भाषण देना, फोटो खिंचवाना और फीता काटना है.
खरगे के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में सरकारी विभागों में 65% पद खाली हैं. यहां की नौकरियां बाहरी लोगों को दी जा रही है. AIIMS जम्मू में भी जम्मू के लोगों को नौकरियां नहीं मिलीं. ये जानकारी मुझे मिली है. मोदीजी ने जम्मू कश्मीर आकर कितना झूठ बोला, आपने सुना होगा. कांग्रेस को कितनी गालियां दी. कैसी भाषा बोली. ये इनकी घबराहट दिखती है. क्योंकि उनको हार साफ दिख रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

विकास कार्यो का श्रेय लेने के लिए भाजपाई फैला रहे अफवाह, जनता जानती है सच्चाई
रायगढ़/खरसिया : भाजपा के 15 साल की सत्ता में रहते रहते खरसिया विधानसभा में विकास कार्यों के लिए सिर्फ औऱ सिर्फ अनदेखा किया गया. जब कांग्रेस की सरकार आई तो पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के पहल.पर करोड़ों रुपए का विकास कार्य की स्वीकृति की गई. जिसमें समय रहते कई विकास कार्यों को समय रहते पूरा हो गया तो  कुछ विकास कार्य की मंजूरी तो हो गई थी. लेकिन किसी न किसी वजह से पूरा नहीं हो पाया. अब भाजपाईयों के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाई जा रहा है कि भाजपा के विष्णु देव सरकार के द्वारा स्वीकृत कराई गई है.
मालूम हो कि खरसिया विधानसभा में मंत्री रहते विधायक उमेश पटेल के प्रयास और अनुशंसा से बिजली, पानी, सड़क सहित जनता से जुड़े मूलभुत सुविधाओं के लिए ढेर सारे विकासकार्य स्वीकृत हुए हैं. पटेल की सक्रियता और दूरदर्शिता की वजह से आज खरसिया विधानसभा को छत्तीसगढ़ के सबसे उन्नत और प्रगतिशील विधानसभा क्षेत्रों में गिना जाता है. लेकिन भाजपाईयों द्वारा कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए पूर्व में स्वीकृत कार्यों को वर्तमान विष्णुदेव सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य बताकर अफवाह फैलाई जा रही है.
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में उन्होंने मंत्री रहते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की नींव रखी. विशेष रुप से ग्रामीणों को बिजली समस्या से निजात दिलाने की दिशा में उन्होंने ठोस पहल की थी. उमेश पटेल के प्रयास से बसनाझार गांव में 1X3.15 एमवीए, 33/11 केवी सब स्टेशन की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की थी. जिसके बाद 1 जून 2023 को 2 करोड़ 38 लाख 27 हजार रुपये की स्वीकृति मिली थी. इसके अलावा उमेश पटेल की अनुशंसा से जिला पंचायत विकास निधी द्वारा बसनाझार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 26 जुलाई 2021 को 9 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी. वहीं, रामभाठा और द्वारीपारा में आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई थी. इनके अलावा अभी भी ऐसे कई और विकास कार्य बाकी हैं जो स्वीकृत हो चुके हैं. और जिनका लोकार्पण होना बाकी है. हालांकि अब ये विकास कार्य धरातल पर आने के लिए तैयार हैं. कुछ दिनों में इन कार्यों का लोकार्पण होना है.
इसी बीच भाजपाइयों ने झूठी अफवाहों का सहारा लेना शुरु कर दिया है. उनके द्वारा यह कहकर श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है कि ये सभी काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए हैं. लेकिन खरसिया विधानसभा की जनता सब जानती है और झूठे अफवाहों को समझती है कि विरोधियों का ध्यान क्षेत्र की समृद्धि और प्रगति पर नहीं। बल्कि सिर्फ श्रेय लेने की होड़ में है। इस बात को खरसिया विधानसभा की जनता अच्छी तरह जानती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb