बेटे ने की बुजुर्ग मां की हत्या, शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Son murdered elderly mother asked for money to drink alcohol when he did not give she beat him to death with sticks accused arrested

बेटे ने की बुजुर्ग मां की हत्या, शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

फरसगांव : छत्तीसगढ़ के फरसगांव में चंद पैसों की लालच में शराबी बेटे ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद पिता ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई. फिलहाल पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिदावंड में रात को 10 से 11 बजे के मध्य आरोपी सोभीराम मरकाम नशे में धुत अपनी मां उपासिन बाई मरकाम और पिता जेठूराम मरकाम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे.
पैसे नहीं देने पर उसने कहा कि तुम लोगों को जब भी पैसा मांगता हूं तो नही देते हो. आज तुम दोनों को जान से मार दूंगा. यह कहते हुए गुस्से में आकर उसने घर में रखे लकड़ी के डण्डे से पिता के सिर बांये कान, बाये हाथ पर और अपनी मां के सिर और पीठ पर हमला कर दिया. जिसके बाद उसकी मां की मौत हो गई.

जंगल में छिपा हुआ था आरोपी
आरोपी के पिता ने डर की वजह से वहां से भाग कर थाना केशकाल पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शोभीराम उम्र 37 साल को जंगल से गिरफ्तार कर लिया. जहां उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb