पत्नी-बच्चों पर जानलेवा हमला, फिर कर्ज से परेशान पति ने ब्लेडर चलाकर किया खुदकुशी की कोशिश, पत्नी की मौत, एक बच्ची गंभीर, फैली सनसनी
Deadly attack on wife and children then the husband troubled by debt tried to commit suicide by using a bladder wife died one child serious sensation spread
कोरबा : कोरबा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर जानलेवा हमला किया. इस वारदात में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बच्चे और पति गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन टाकीज के पास हुई. यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नटीपीसी कॉलोनी से लगे मोहन टॉकीज रोड जमनीपाली में मनोज साहू उम्र 42 साल टेलरिंग का काम करता था. शनिवार रात को मनोज साहू अपनी पत्नी सतरुपा उम्र 40 साल और दो बच्चों, 7 साल की परिधि और 12 साल की काव्या के साथ एक साथ खाना खाकर सोने चले गए. रविवार तड़के करीब 4 बजे मनोज साहू ने अचानक अपनी पत्नी और बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया.
इस दौरान कमरे में चीख पुकार मच गई और सभी घायल हालत में इधर-उधर भागने लगे. इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए.
चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया. मनोज साहू ने इस वारदात के बाद खुद के ऊपर ब्लेड चलाकर जहर का सेवन करने का प्रयास किया. घटना की खबर मिलते ही दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक अपनी टीम के साथ मामले की जांच के लिए पहुंचे. उन्होंने कमरे को सील करवा दिया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली.
छोटी बेटी जो 7 वीं कक्षा में है. उसकी हालत नाजुक है. उसका इलाज चल रहा है. वारदात की खबर पर दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. कमरे को सील कर दिया गया है. महिला के शव का एनटीपीसी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया. इलाज के बाद पति और बच्चों का बयान लिया जाएगा. फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मनोज साहू आर्थिक समस्याओं से परेशान था. बताया जा रहा है कि वह कर्ज के जाल में फंसा हुआ था और शेयर मार्केट में लाखों रुपए गंवा चुका था. इस तनाव के चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहते थे. जिससे मनोज तनावग्रस्त रहता था.
दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और जांच की जा रही है. घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. जिससे लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
मनोज साहू शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता था जिसकी वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया था. इसी से वह परेशान रहता था: विजय साहू, पार्षद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



