रिश्वतखोर सहायक लेखाधिकारी सस्पेंड, ACB की कार्रवाई के बाद कलेक्टर का एक्शन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी सरपंच निलंबित
Bribery assistant accountant suspended collectors action after ACB action sarpanch close to former CM Bhupesh Baghel suspended
रिश्वतखोर सहायक लेखाधिकारी सस्पेंड, ACB की कार्रवाई के बाद कलेक्टर का एक्शन
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बोड़ला जनपद पंचायत के सहायक लेखाधिकारी नरेंद्र कुमार राउतकर को निलंबित कर दिया है. 13 सितंबर को जनपद के बाबू को एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. सरपंच से आंगनबाड़ी निर्माण के नाम पर एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी.
दरअसल यह पूरा मामला बोड़ला जनपद पंचायत क्षेत्र का है. जहां पर एक घूसखोर बड़े बाबू को 13 सितंबर को एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. जिसके बाद कलेक्टर ने उसे निलंबित कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच से आंगनबाड़ी निर्माण के नाम पर एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी. शिकायत पर एसीबी की टीम ने जनपद पंचायत के बड़े बाबू नरेन्द्र राउतकर को गिरफ्तार किया था. वहीं अब कलेक्टर ने इस पर एक्शन लेते हुए घूसखोर बाबू को निलंबित कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी सरपंच निलंबित
रायपुर : राजधानी के अभनपुर के नवापारा ग्राम नवागांव के सरपंच को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्यवाही आबादी पट्टा वितरण में भारी अनियमितता पाए जाने पर की गई है. जिसका आदेश अभनपुर एसडीएम रवि सिंग ने जारी कर दिया है।
बता दें कि सरपंच भागवत साहु कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में आते हैं. और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं. पिछली सरकार में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर भागवत साहु ने एक साथ बैठकर भोजन भी किया था. जिसके बाद राहुल गांधी के साथ भोजन करते फोटो भी खूब वायरल हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



