सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, एक ही परिवार के चार लोगों ने किया जान देने की कोशिश, 4 साल के मासूम बच्चे की मौत, महिला और बच्ची की हालत नाजुक

Mass suicide attempt four people of the same family tried to commit suicide 4 year old innocent child died condition of woman and girl is critical

सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, एक ही परिवार के चार लोगों ने किया जान देने की कोशिश, 4 साल के मासूम बच्चे की मौत, महिला और बच्ची की हालत नाजुक

कोरबा/बुंदेली : कोरबा जिले के बुंदेली गांव में एक परिवार के तीन सदस्यों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. इस मामले का पता चलने पर नजदीकी लोग सख्ते में आ गए. जिन्होंने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया. जहर के असर से कुछ घंटे बाद बेटे की मौत हो गई. जबकि नाजुक हालत में मां और बेटी को कोरबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के पीछे क्या वजह रही यह जानकारी नहीं मिल सकी है.
कोरबा जिले के बांकीमोंगरा पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले बुंदेली गांव में यह घटना सोमवार की शाम हुई. इसका खुलासा दूसरे दिन हो सका. जब इलाज के लिए सक्रिय लोगों ने इस बारे में जानकारी यहां-वहां साझा की.
खबर के मुताबिक़ बुंदेली में कश्यप अपनी पत्नी संगीता, पुत्र शिवम और पुत्री शिवानी के साथ रहती है. इसी गांव में माता-पिता अलग रहते हैं. बताया गया कि पिछली शाम पति किसी काम से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान संगीता ने दो बच्चों समेत जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. रसायनिक प्रभाव से तीनों की हालत बिगड़ गई.
स्थानीय लोगों को इस बारे में कुछ देर बाद पता चला जिस पर उन्होंने पीडि़तों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां इलाज देने के साथ जहर के प्रभाव को कम करने की कोशिश की गई. इस दौरान 4 साल के शिवम की मौत हो गई. जबकि 7 वर्षीय शिवानी और मां संगीता कश्यप की स्थिति चिंताजनक बनी होने पर उन्हें कोरबा के चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.
एक परिवार के तीन सदस्यों की हालत जहर के असर से बिगडऩे और एक की मौत होने को लेकर माना जा रहा है कि किसी खास वजह से महिला ने जिंदगी खत्म करने की मंशा से यह कदम उठाया होगा. कटघोरा पुलिस ने बच्चे की मौत पर मर्ग कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb