शादी कॉर्ड बांटने निकला बुजुर्ग, साइकिल सवार को ट्रक ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, खुशियों में पसरा मातम, वाहन जप्त, हिरासत में ड्राइवर, पूछताछ जारी

Elderly man out distributing wedding cards, cyclist crushed to death by truck, joy replaced by mourning, vehicle seized, driver in custody, interrogation ongoing

शादी कॉर्ड बांटने निकला बुजुर्ग, साइकिल सवार को ट्रक ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, खुशियों में पसरा मातम, वाहन जप्त, हिरासत में ड्राइवर, पूछताछ जारी

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई. बुजुर्ग अपने घर में होने वाली शादी के लिए निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुसमुरा निवासी नरसिंह चौहान उम्र 60 साल के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. परिवार में खुशी का माहौल था और उसी के चलते वे बुधवार शाम को साइकिल से रिश्तेदारों और परिचितों को शादी का कार्ड देने निकले थे.
बताया जा रहा है कि जब वे कोतरा रोड स्थित बायपास क्षेत्र में ईला मॉल के पास पहुंचे. उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी. कुछ लोगों ने बुजुर्ग को संभालने की कोशिश भी की. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है. साथ ही मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. मामले में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था. जिसके कारण यह हादसा हुआ..पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है.
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है. जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. वहां अचानक मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी इस हादसे के बाद गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम बात है. जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सख्त किया जाए और गति सीमा का पालन सुनिश्चित कराया जाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t