मामूली विवाद में बड़े भाई ने रॉड से किया जानलेवा हमला, हमले में सिर पर लगी चोट, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

Elder brother attacked him with a rod in a minor dispute, he suffered head injury in the attack, died during treatment in the hospital, accused arrested

मामूली विवाद में बड़े भाई ने रॉड से किया जानलेवा हमला, हमले में सिर पर लगी चोट, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : सरगुजा के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा में युवक ने मामूली विवाद में छोटे भाई पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. घायल छोटे भाई को फौरन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने कत्ल का जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुक्तिपारा निवासी गौतम दुबे उम्र 26 साल और उसके भाई शुभम दुबे उम्र 25 साल के बीच बीती शाम करीब 6 बजे विवाद हो गया. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई. इससे गुस्से में गौतम ने लोहे के रॉड से शुभम के सिर, हाथ और पैर पर हमला किया. सिर पर गंभीर चोट लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर गया. परिजनों ने लहूलुहान शुभम को मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया. रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
खबर मिलने पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी गौतम के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस का अपराध दर्ज किया. पुलिस ने गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि आपसी विवाद के बाद भाई के साथ मारपीट शुरु हो गई. जिसके बाद उसने लोहे की रॉड से शुभम पर हमला कर दिया.
गांधीनगर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गौतम आए दिन परिवार वालों के साथ विवाद करता था. उसकी इसी हरकतों से परेशान होकर एक भाई लव दुबे, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बौरीपारा में रह रहा है. घर में गौतम, अपने पिता रामजी दुबे, मां और छोटे भाई शुभम के साथ रहता था. तीन-चार दिनों पहले गौतम की मां किसी काम से दिल्ली गई थी. जिस समय विवाद हुआ. उस समय घर में दोनों भाई घर में अकेले थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI