धान केंन्द्र केंद्र में ग्रामीण को चोर समझकर पीटा, अधमरी हालत चौकीदार ने सड़क किनारे फेंका, रायपुर के अस्पताल में मौत. हिरासत में 2 आरोपी

A villager was mistaken for a thief and beaten up at the paddy centre. The chowkidar threw him half dead on the roadside. He died in a hospital in Raipur. 2 accused in custody.

धान केंन्द्र केंद्र में ग्रामीण को चोर समझकर पीटा, अधमरी हालत चौकीदार ने सड़क किनारे फेंका, रायपुर के अस्पताल में मौत. हिरासत में 2 आरोपी

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवनगर धान संग्रहण केंद्र में 1 जनवरी की रात 2 युवकों ने एक व्यक्ति की बेदम पिटाई कर दी थी. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रायपुर रेफर कर दिया गया. यहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इधर इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
सूरजपुर जिले के ग्राम देवनगर निवासी बलभद्र प्रताप सिंह 73 साल ने अपने बेटे विजय प्रताप सिंह से हुई मारपीट की शिकायत कोतवाली थाने में की थी कि 1 जनवरी की रात देवनगर धान संग्रहण केंद्र में सत्यनारायण उर्फ सत्ते व बाबूलाल लोहार ने बेटे विजय प्रताप सिंह की बेदम पिटाई कर दी थी.
इस दौरान वहां बोलेरो वाहन में जिला विपणन अधिकारी भी मौजूद थे. उनके सामने ही आरोपी मारपीट कर रहे थे. लेकिन उन्होंने न तो उन्हें रोकने का प्रयास किया और न ही थाने में खबर दी. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मारपीट करते दिख रहे हैं और बोलेरो वहीं खड़ी थी. जिसमें विपणन अधिकारी मौजूद थे.
पिता की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्ते व बाबूलाल लोहार के खिलाफ बीएनएस की मारपीट से जुड़ी धारा 296 (बी), 351 (3), 115 (2), 109 व 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज किया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की थी.
इधर मारपीट में गंभीर रूप से घायल विजय प्रताप सिंह को रायपुर रेफर कर दिया गया था. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शनिवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI