रायपुर प्लांट में बवाल: फैक्ट्री में मजदूरों के दो गुट भिड़े, जमकर तोड़फोड़ के बाद पुलिस पर पथराव, थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल, सरपंच की गाड़ी के कांच टूटे
Uproar at Raipur plant: Two groups of workers clashed at the factory; following extensive vandalism, the police were pelted with stones. Several personnel, including the Station House Officer (SHO), were injured, and the windows of the Sarpanch's vehicle were smashed.
रायपुर : रायपुर के रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में जमकर बवाल और पथराव की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बीती रात को फैक्ट्री में बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच जमकर विवाद हुआ. इसके बाद बवाल में तब्दिल हो गया. ग्रामीणों की तरफ से गांव में शराब बेचने का विरोध करने पर भी विवाद गहरा गया. यह मामला खरोरा थाने क्षेत्र का है
इस हमले में सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. पुलिस पर भी हमला किया गया. खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल, स्थिति पर काबू पाने के लिये रापयुर से मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है.
मामले में सीएसपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि रायखेड़ा स्थित एक प्राइवेट प्लांट में मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच शराब बेचने के नाम पर विवाद हुआ. इस विवाद में रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा भी पहुंच गए. मजदूरों के पथराव की वजह से उनके वाहन के कांच क्षतिग्रस्त हो गए. खबर पर खरोरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव करने की कोशिश की. इसमें थाना प्रभारी को चोट पहुंची. बताया जाता है कि फिलहाल, स्थिति कंट्रोल में है. मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



