जशपुर में महिला की रेप के बाद बेरहमी से किया कत्ल, 30 फीट गहरी खाई में मिली लाश, पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
In Jashpur a woman was brutally murdered after being raped dead body found in a 30 feet deep ditch police arrested two accused including her lover
जशपुरनगर : मुख्यमंत्री के गृह जिले के नजदीकी ग्राम भभरी में बीते दिनों मिली महिला के शव के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर को कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि भभरी में एक गहरे गड्ढे में अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है. खबर पर पुलिस टीम ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के साथ भभरी के ग्रामीणों से पूछताछ में मृतिका की पहचान नहीं हो सकी थी. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतिका के शरीर में मारपीट से आए चोट के गहरे निशान थे. एएसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया था. जांच टीम ने मुखबिरों की मदद से मृतिका की पहचान की. पता चला कि वह झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली थी और जशपुर में किराए के मकान में रहती थी. पुलिस ने महिला के आसपास रहने वालों लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि घटना की रात 17 सितंबर को एक बाइक में सवार दो व्यक्ति मृतिका के घर आए थे और देर रात तक रुके थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए शक के आधार आरोपित संजय राम भगत और राजेन्द्र मिंज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पूछताछ में हत्या का जुर्म कबूल करते हुए आरोपित राजेन्द्र राम ने बताया कि मृतिका से उसका पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना के दिन वह जशपुर की अदालत में पहले से चल रहे एक अन्य मामले के मामले में पेशी के लिए संजय राम के साथ आया था. पेशी खत्म होने के बाद वह मछली लेकर महिला के घर पहुंचा था.
महिला ने दोनों आरोपितों को सब्जी बनाने को कहते हुए गणेश विसर्जन देखने के लिए चली गई. पुलिस के मुताबिक रात लगभग साढ़े 9 बजे महिला अपने घर वापस आई. इस समय तक दोनों आरोपित शराब के नशे में धुत्त हो चुके थे. खाना खाने के बाद तीनो बाइक से किसी काम से बाहर आए और इसी दौरान आरोपित राजेन्द्र राम ने मृतिका से दुष्कर्म किया. पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म के बाद मृतिका ने पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी देते हुए आरोपित से 4 हजार रुपये की मांग की. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ.
विवाद के दौरान ही दोनों आरोपितों ने मिलकर डंडा और पत्थरों से महिला की पिटाई की और गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को भभरी के गौरकीना जंगल के नाले के पास फेंक दिया.
इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपित राजेन्द्र मिंज और संजय राम के खिलाफ धारा 103 (1), 70(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंर्तगत जुर्म दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



