महिलाओं से भरी ऑटो पलटी, एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल
An auto rickshaw full of women overturned, one woman died, a tragic accident happened while returning from a wedding ceremony, five people of the same family were injured
सरगुजा : सरगुजा जिले में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही महिलाओं से भरी ऑटो सलका-उदयपुर मार्ग पर तेज रफ्तार में पलट गई. हादसे में एक ही परिवार के छह सवार घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भर्ती किया गया. वहां से रेफर किए जाने पर महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. यहां इलाज के दौरान नान्ही बाई की मौत हो गई.. घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत सलका निवासी उमेश्वर की मां नान्ही बाई उम्र 50 साल, मामी फूलमती, भाभी लाली, बहन प्रमिला और बेबी, चाची 20 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम अमगसी गए हुए थे. शादी कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार के सभी सदस्य ऑटो नम्बर CG10 AL 7113 में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे. रास्ते में चालक द्वारा द्वारा तेज और लापरवाहीपूर्वक ऑटो चलाया जा रहा था.
रास्ते में सलका-उदयपुर मार्ग पर चालक ने ऑटो को तेज और लापरवाही से चलाते हुए नियंत्रण खो दिया. जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीवनी एक्सप्रेस 108 की मदद से घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. हॉस्पिटल से नान्ही बाई को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. अन्य महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. घायल को रात 10 बजे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर में दाखिल किया गया. इलाज के दौरान महिला की सोमवार को मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दुसरा मामला
दुसरे मामले में जशपुर जिले में बाइक से गिरकर गंभीर रुप से घायल ग्रामीण की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. ग्राम गम्हरिया निवासी शंकर भगत उम्र 50 साल 20 अप्रैल को अपनी पत्नी बैजंती के साथ त्योहार मनाने के लिए ग्राम बेकंठा गया हुआ था. वहां से वापस आते समय ग्राम पीढ़ी के पास बाइक के बेकाबू हो जाने की वजह से दोनों गिरकर घायल हो गए. घायल शंकर भगत को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर करने पर यहां दाखिल किया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



