चरित्र शंका ने फिर ले ली एक विवाहिता की जान, पति ने पत्नी को चाकू मारकर किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत, आरोपी भूनेश्वर साहू गिरफ्तार
Doubt over character again took the life of a married woman, husband attacked his wife with a knife, she died on the spot, accused Bhuneshwar Sahu arrested
रायपुर : राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भूनेश्वर साहू ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपनी पत्नी मथुरा बाई साहू पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भूनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
आरोपी
भूनेश्वर साहू पिता पोखल साहू उम्र 35 साल चंद्राकर मोहल्ला, मधुबन कॉलोनी के पास,थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर, जिला रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



