जनपद अध्यक्ष के भेदभाव से ग्रामों के विकास में बाधा, सियासी माहौल गर्म, नाराज कांग्रेस सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Discrimination by the District President hinders the development of villages, political atmosphere heated, angry Congress members submitted a memorandum to the Collector

जनपद अध्यक्ष के भेदभाव से ग्रामों के विकास में बाधा, सियासी माहौल गर्म, नाराज कांग्रेस सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ : पुसौर जनपद पंचायत के कांग्रेस सदस्य जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे. उन्होंने जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनपद अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस दल के निर्वाचित जनपद सदस्यों के साथ पक्षपात किया जा रहा है.
कांग्रेस सदस्यों ने ज्ञापन में बताया कि अध्यक्ष द्वारा उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कोई भी स्वीकृति या बजट जारी नहीं किया जा रहा है. जिससे संबंधित ग्रामों के विकास में बाधा आ रही है.
पुसौर जनपद पंचायत में इन दिनों राजनीतिक घमासान तेज होता जा रहा है. जनपद पंचायत पुसौर के कांग्रेस दल के सदस्यों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान पर भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. जिसमें बताया कि जनपद अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस से जुड़े जनपद सदस्यों के साथ जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है.
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अध्यक्ष हेमलता चौहान द्वारा सिर्फ अपने समर्थित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है. जबकि कांग्रेस के जनपद सदस्यों के क्षेत्रों की उपेक्षा की जा रही है.
कई महीनों से संबंधित वार्डों में पेयजल, सड़क, आंगनबाड़ी भवन, नाली निर्माण जैसे जरुरी कार्यों के प्रस्ताव लंबित पड़े हैं. जिन्हें अध्यक्ष द्वारा मंजूरी नहीं दी जा रही है. कांग्रेस जनपद सदस्यों ने बताया कि इस भेदभावपूर्ण रवैये का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है. कई ग्राम पंचायतों में विकास के कमी में जनता नाराज है. लेकिन उनकी आवाज़ को नजरअंदाज किया जा रहा है.
उनका कहना है कि जनपद पंचायत एक निर्वाचित संस्था है. जिसमें सभी सदस्यों को समान अधिकार हैं. लेकिन अध्यक्ष पद का दुरुपयोग कर कुछ क्षेत्रों को योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB