शोर करने से रोकने पर बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मां को बेरहमी से मार डाला, मां की हत्या का आरोपी बेटा विरेन्द्र गिरफ्तार

When the mother tried to stop him from making noise, the son brutally killed her by beating her with a stick. The son accused of murdering his mother has been arrested.

शोर करने से रोकने पर बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मां को बेरहमी से मार डाला, मां की हत्या का आरोपी बेटा विरेन्द्र गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर की थाना पुलिस ने मां की हत्या के आरोप में फरार चल रहे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विरेन्द्र सिंह उम्र 35 साल निवासी  ग्राम उमेश्वरपुर के रूप में की गई है. यह मामला 29 मार्च 2025 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 मार्च 2025 को ग्राम उमेश्वरपुर निवासी विरेन्द्र सिंह उम्र 35 साल ने पैरा ढोने के लिए गांव के 5 लोगों को अपने घर बुलाया था. काम होने के बाद उसने सभी को खाना खिलाया. इस दौरान मौके पर शोर-शराबा हो रहा था. विरेन्द्र की मां एतवारी उर्फ रतियारो ने उन्हें शोर करने से मना किया. इस बात पर गुस्से में आकर विरेन्द्र ने डंडे से अपनी मां पर वार कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.
मृतका की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत यह मामला दर्ज किया. पुलिस कि टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई थी. मुखबिर की खबर मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोषी को पकड़ लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है. यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और SDOP प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में की गई. चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर बिसुनदेव पैंकरा और उनकी टीम ने दोषी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB