नशे में हुआ विवाद, पत्नी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी पति अनुक को गिरफ्तार कर भेजा सस्लाखों के पीछे

There was a fight in a drunken state, the wife was beaten to death brutally, the police arrested the accused husband Anuk and sent him behind bars

नशे में हुआ विवाद, पत्नी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या,  पुलिस ने आरोपी पति अनुक को गिरफ्तार कर भेजा सस्लाखों के पीछे

सरगुजा :  सरगुजा जिले के कदनई में 23 मई को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. इस मामले की जांच में खुलासा हुआ कि 22 मई की शाम महिला के पति ने नशे में धुत होकर पत्नी की बेदम पिटाई की थी. रात में भी पति ने महिला के साथ मारपीट की. अंदरुनी चोट की वजह से महिला की मौत हो गई थी. मामला बतौली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदनई निवासी सुनीता मझवार उम्र 23 साल का शव 23 मई को घर में मिला था. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत मारपीट की वजह से हुई है. पुलिस ने मामले में परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया.
पुलिस की पूछताछ में मृतका के देवर गोवर्धन मझवार ने बताया कि उसका बड़ा भाई अनुक मझवार और भाभी सुनीता मझवार परिवार से अलग पंचायत भवन के पास बने घर में रहते थे. 22 मई की रात नशे की हालत में अनुक मझवार ने नशे की हालत में सुनीता मझवार के साथ मारपीट की थी. पड़ोस के लोगों ने बताया कि अनुक मझवार शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा था और विवाद होने पर पत्नी सुनीता के साथ हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की. बचने के लिए सुनीता मझवार पड़ोसी हीर मोहन के घर रात करीब 9 बजे गई थी. आरोपी उसे हीर मोहन के घर से खींचते हुए ले गया. देर रात तक उन्होंने अनुक मझवार के घर से झगड़े की आवाज सुनी थी. आरोपी द्वारा मारपीट और घसीटने से सुबह सुनीता की मौत हो गई. बतौली थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद अनुक मझवार उम्र 24 साल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB