प्रशासनिक शिविर के दिन चरौदा में चोरों ने किराना व्यापारी के घर नकाबपोश 7 लुटेरों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

On the day of the administrative camp, 7 masked robbers wreaked havoc in the house of a grocery merchant in Charoda, took the family hostage and looted lakhs of rupees

प्रशासनिक शिविर के दिन चरौदा में चोरों ने किराना व्यापारी के घर नकाबपोश 7 लुटेरों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

गरियाबंद /छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के चरौदा गांव में सरकारी समाधान शिविर के दिन ही देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है. यहां 7 नकाबपोश चोरों ने किराना व्यापारी के घर धावा बोल दिया. परिवार वालों को चाकू की नोंक पर बंधक बनाया. जिसके बाद मोबाइल छीने, मुँह पर टेप चिपकाकर और कमरे में बंद किया. इतना ही नहीं बल्कि चोरो ने घर के अन्दर पुरी तरह से खंगालकर 18 लाख की संपत्ति जिसमें 8 लाख नकद, और 10 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए. पूरी घटना बीती रात 1:30 बजे की है. 
मिली जानकारी के मुताबिक छुरा थाना क्षेत्र के चरौदा गांव में  दिन भर प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी लोगों की समस्याएं सुनने गांव में मौजूद थे. वहीं रात होते ही 6 से 7 नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी सूर्यकांत अग्रवाल के घर में धावा बोल दिया. लुटेरे घर के पीछे से रात करीब 11 बजे पहुंचे और सीधे परिवार के सदस्यों को चाकू की नोक पर लेकर बंधक बना लिया. मुंह में टेप चिपका दिया. मोबाइल छीन लिया और सभी को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद शुरू हुआ लूट का असली खेल. घर का कोना-कोना छाना गया और करीब 3 से 4 लाख रुपए नगद और 400 ग्राम सोने के जेवरात लेकर लुटेरे हवा हो गए. और पुलिस को खबर न देने की सख्त धमकी देकर फरार हो गए.
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दिन गांव में समाधान शिविर आयोजित किया गया. उसी दिन रात को यह गंभीर वारदात हो गई. इससे यह साफ है कि बदमाशों को न तो प्रशासन का डर था और न ही कानून व्यवस्था का कोई खौफ. गांव और क्षेत्र में इस घटना के बाद भारी दहशत का माहौल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
लुटेरों की तैयारी और प्लानिंग को देखकर पुलिस भी शक में है कि मामला सिर्फ लूट का नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश हो सकता है. कहीं पहले से जानकारी तो नहीं थी कि व्यापारी के घर में इतनी रकम और जेवर मौजूद है? पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.जल्द ही आरोपी पुलिस के कब्जे में होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB