रायपुर में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया,आरोपी ने सिर्फ पैर जलाने की कोशिश, लेकिन फैल गई आग, 75% जलने से हालत नाजुक, तीन गिरफ्तार
In Raipur a young man was burnt alive by spraying petrol the accused tried to burn only his feet but the fire spread admitted to hospital condition critical due to 75 burns
रायपुर : छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चूका है यहां दिनदहाड़े चाकू बाजी मर्डर, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं. इसी बीच अब रायपुर से एक और खबर आयी है. जहां एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर मंदिर चौक का है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
घुमंतू युवक हेमलाल देवांगन सो रहा था. सोमवार रात करीब 2 बजे, तीन से चार संदिग्ध युवक बाइक से पेट्रोल लाए और हेमलाल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग लगते ही हेमलाल दर्द से चीखते हुए भागने लगा. पास से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाने के लिए एम्बुलेंस बुलवाई और उसे डीकेएस अस्पताल पहुंचाया.
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का पैर जलाना चाहते थे. लेकिन आग शरीर पर फैल गई. घायल युवक 75% जल चुका है. जिसके बाद उसे नाजुक हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की गई..जिसके बाद आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मिली जानकारी के मुताबिक हेमलाल देवांगन घुमंतू था. वह मंदिर के सामने बरगद पेड़ के नीचे सोता था. सोमवार की रात 2 बजे के करीब 3-4 लड़के हेमलाल के पास पहुंचे. बाइक से पेट्रोल निकालकर पहले से रखे थे. आरोपियों ने पेट्रोल को हेमलाल पर छिड़ककर आग लगा दी.
इस दौरान हेमलाल देवांगन आग लगी हालत में सड़क पर चिल्लाते हुए भागने लगा. चीख-पुकार सुनकर लोगों ने एंबुलेंस को खबर दी. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से डीकेएस अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि हेमलाल 75% जल चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पुलिस आरोपियों की पतासाजी करन शुरु किया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए जिस दोपहिया का इस्तेमाल किया था उसके बारे में भी जानकारी इकठ्ठा की.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में शामिल आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आजाद चौक निवासी अंशूल सोनी उर्फ आशीष की पतासाजी कर पकड़ा गया. घटना के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी अंकित अवधिया और भूपेन्द्र सोनी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अंकित अवधिया एवं भूपेन्द्र सोनी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया.
प्रार्थी हेमलाल देवांगन ने थाना पुरानीबस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बुढेश्वर चौक के पास रहता है और बुढेश्वर चौक के चबुतरा में ही सोता है. दो दिन पहले छोटू उर्फ गणेश पंसारी के पान ठेला के पास एक अज्ञात व्यक्ति से प्रार्थी का विवाद हो गया था. जिस पर उसके द्वारा प्रार्थी को बुढ़ेश्वर चौक चबुतरा में सोयेगा तो जला दूंगा कहा था. 18 नवम्बर 2024 को प्रार्थी रोजाना की तरह बुढेश्वर चौक में बरगद पेड़ के नीचे चबुतरा में दोस्त के साथ सोया था.
रात करीब 1:40 बजे प्रार्थी ओढे हुए कम्बल के उपर आग जलने का जलन होने से अचानक उठा और देखा कि अज्ञात तीन व्यक्ति उसकी जान लेने की नियत से उसे आग लगाकर दोपहिया वाहन से फरार हो रहे थे.
प्रार्थी के शरीर पर आग लगने की वजह से उसके दोनो हांथ, दोनो पैर, सिना, पेट जल गया था. जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 501/24 धारा 109(1), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
कार्यवाही में निरीक्षक योगेश कश्यप थाना प्रभारी पुरानीबस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. अनिल पाण्डेय, गुरूदयाल सिंह, महेन्द्र राजपूत, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, कमल धनगर, अजय चौधरी थाना पुरानी बस्ती से सउनि जीवन लाल पारकर, आर. सुनील शुक्ला तथा परदेसी राम कटारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. अंशूल सोनी उर्फ आशीष पिता स्व गिरधारी लाल सोनी उम्र 29 साल निवासी सत्यनारायण मंदिर के पास ब्राम्हणपारा आजाद चौक रायपुर
02. अंकित अवधिया पिता हेमन्त अवधिया उम्र 25 साल निवासी अवधियापारा पुरानी बस्ती
03 भूपेन्द्र सोनी पिता स्व मनीराम सोनी उम्र 29 साल निवासी लीली चौक पुरानी बस्ती
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



