रायपुर की चार दिन से लापता किन्नर कोका-कोला की बलौदाबाजार में मिली लाश, कुर्ते से 500-500 रुपये की तीन गड्डियां बरामद, हत्या की आशंका
Raipur eunuch Coca Cola missing for four days found dead body in Baloda Bazar three bundles of Rs 500 each recovered from her kurta suspicion of murder
बलौदाबाजार : राजधानी रायपुर के जोरा निवासी गुमशुदा किन्नर की लाश बलौदाबाजार में मिलने से सनसनी फैल गई. मृत किन्नर चार दिनों से लापता थी. .
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के जोरा निवासी काजल पिछल चार दिनों से लापता थी. परिजनों ने उसके गुमशुदगी की खबर तेलीबांधा में दी गई थी. रायपुर पुलिस काजल को खोज ही रही थी. इसी बीच सोमवार 18 नवंबर की सुबह उसकी लाश बलौदाबाजार के ढाबाडीह गांव में बंद पड़े पत्थर खदान में भरे पानी में मिली.
पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला. मौके पर फाॅरेंसिक की टीम भी पहुंची. जांच के दौरान मृत काजल के कुर्ते के जेब में 500-500 सौ की तीन गडियां कुल सवा लाख रुपये मिले. बलौदाबाजार पुलिस ने मृतिका की पहचान उसके शरीर में लिखे टैटू के आधार पर की. उसके शरीर पर लिखे टैटू से किन्नर की पहचान की गई. किन्नर का नाम काजल उर्फ कोका-कोला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि काजल रायपुर से रविवार को बलौदाबाजार पहुंची थी. हालांकि ये ढाबाडीह गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान कैसे और किसके साथ पहुंची. ये जांच का विषय है. मौके पर खून के निशान मिले हैं. आशंका है कि काजल की हत्या की गई. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा. मामले में जांच जारी है.
किन्नर की लाश के पास मिली नोटों की गड्डियों ने मामले को उलझा दिया है. महिला का शव खदान के पानी में मिलने से यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे जानबूझकर इस स्थान पर डाला गया हो सकता है. फिलहाल पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि ये नोट किसके थे? और क्या महिला के साथ किसी तरह का जुर्म हुआ है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



