छत्तीसगढ़ में सेवानिवृत्त शिक्षक से JCB का झांसा देकर 7 लाख की लूट, एक आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार, दुसरे की तलाश जारी

In Chhattisgarh, a retired teacher was robbed of Rs 7 lakh on the pretext of giving him a JCB, one accused arrested from Uttar Pradesh, search for the other continues

छत्तीसगढ़ में सेवानिवृत्त शिक्षक से JCB का झांसा देकर 7 लाख की लूट, एक आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार, दुसरे की तलाश जारी

भानुप्रतापपुर : सेवानिवृत्त शिक्षक को चकमा देकर 7 लाख रुपए लूटकर फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. अब दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक चिंताराम मरकाम अपने खेत की जेसीबी से मरम्मत करा रहे थे. इस दौरान अचानक उनके घर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने कहा कि आपके खेत में JCB चल रही है, उसको आगे काम करने के लिए और पैसे की जरुरत पड़ेगी. इसलिए हमें पैसा दे दें.
इस बात से सहमत होकर रिटायर्ड शिक्षक दोनों आरोपियों के साथ भानुप्रतापपुर स्टेट बैंक गए. बैंक से शिक्षक ने 7 लाख रुपए निकाले और दोनों के साथ बैठकर वापस घर आने लगे. इसी बीच आरोपियों ने मोटरसाइकिल को कांकेर रोड स्थित वन विभाग की नर्सरी में ले गए. जहां दोनों ने शिक्षक से 7 लाख रुपए छीन लिए और शिक्षक को मोटरसाइकिल में बैठाकर भानुप्रतापपुर से 3 किलोमीटर दूर रास्ते में छोड़कर फरार हो गए.
इस बात की शिकायत शिक्षक ने भानुप्रतापपुर थाने में की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर बुलंदशहर उत्तरप्रदेश से आरोपी श्मशाद खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी को भानुप्रतापपुर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. अब दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान लोगों की बातों में न आएं और बड़ी रकम निकालते समय सावधानी बरतें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB