भैंसमुड़ी में फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा, र गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
The body of a 26-year-old man was found hanging from a noose in Bhaismudi, causing a stir in the area; the cause of death will be revealed following a police investigation, while the village is abuzz with various speculations.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी में बुधुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई. जब एक युवक का शव गांव के पास पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. मृतक की पहचान सोमनाथ ध्रुव उम्र 26 साल पिता पवन सिंह ध्रुव, निवासी ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी. जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन, पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
पुलिस जांच के बाद ही यह साफ होगा कि युवक ने आत्महत्या की है या मामला किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा है. फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



