वन विभाग के 6100 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को हर महीने 4 हजार रुपए की दर से श्रम सम्मान राशि का किया जाएगा भुगतान

Shram Samman amount will be paid at the rate of Rs 4 thousand every month to 6100 daily wage employees of the Forest Department

वन विभाग के 6100 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को हर महीने 4 हजार रुपए की दर से श्रम सम्मान राशि का किया जाएगा भुगतान

रायपुर : वनमंत्री केदार कश्यप ने दैनिक वेतन भोगी संगठन के पदाधिकारियों से सौहाद्रपूर्ण माहौल में चर्चा के बाद उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर श्रम सम्मान राशि से वंचित श्रमिकों के लिए राशि आवंटन के लिए आश्वस्त किया था. सीएम साय ने वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के प्रति कार्यवाही करने विभागीय मंत्री को निर्देश दिया था. वन मंत्री के निर्देश के परिपालन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख छत्तीसगढ़ द्वारा राशि रुपये 12.34 करोड़ श्रम सम्मान राशि भुगतान के लिए आवंटित कर दिया है. इसके पहले इसी वित्तीय वर्ष में 09.21 करोड़ आवंटित की गई थी. वर्तमान में वन विभाग में सभी 6100 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को हर महीने 4 हजार रुपये की दर से श्रम सम्मान राशि का भुगतान किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb